पश्चिम मिदनापुर जिले में एसआईआर की हियरिंग में 13790 वोटर नहीं शामिल हुए शामिल

पश्चिम मिदनापुर जिले में एसआईआर की हियरिंग में 13790 वोटर नहीं शामिल हुए शामिल
Published on

विजय, सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर : एसआईआर की हियरिंग प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद अब चुनाव आयोग की ओर से 28 जुलाई को राज्य में प्रथम चरण के फाइनल मतदाता सूची को प्रकाशित किए जाने की जोरदार तैयारियां की जा रही है। राज्य के कई अन्य जिलों की भांति पश्चिम मिदनापुर जिले में भी काफी मतदाताओं ने एसआईआर की हियरिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। पश्चिम मिदनापुर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम मिदनापुर जिले में एसआईआर की हियरिग में कुल 13790 मतदाता अनुपस्थित रहे। नो मैपिंग समेत विभिन्न कारणों की वजह से पश्चिम मिदनापुर जिले में कुल 4 लाख 83 हजार 780 मतदाताओं को हियरिंग के लिए नोटिस जारी किए जाने की बात थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से 409 लोगों को चुनाव आयोग की ओर से हियरिंग के लिए नोटिस जारी किया जाना संभव नहीं हो पाय़ा। चुनाव आयोग ने पश्चिम मिदनापुर जिले में कुल 4 लाख 83 हजार 371 लोगों को नोटिस जारी कर हियरिंग के लिए बुलाया। नोटिस दिए जाने के बावजूद खड़गपुर समेत पश्चिम मिदनापुर जिले के विभिन्न जगहों पर रहने वाले कुल 13790 मतदाता हियरिंग में शामिल नहीं हुए। जबकि बाकी मतदाताओं ने हियरिंग में हिस्सा लिया। मालूम हो कि एसआईआर की हियरिंग पहले 7 फरवरी को खत्म होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 14 फरवरी तक कर दिया गया था। अब 28 जुलाई को चुनाव आयोग की ओर से जारी किए जाने वाले फाइनल मतदाता तालिका पर सभी मतदाताओं की नजरें जमी हुयी है। इधर फाइनल मतदाता तालिका में वैद्य मतदाताओं के नाम गायब किए जाने पर जिला टीएमसी के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in