विदेशी बाला से डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन!

कार्तिक आर्यन से 17 साल छोटी है ग्रीस की रहने वाली करीना कुबिलियुते
Is Kartik dating a foreign girl?
कार्तिक आर्यन की कथित पार्टनर ग्रीस की रहने वाली करीना कुबिलियुते
Published on: 


मुंबई : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (35 वर्ष) के अपने से 17 साल छोटी एक विदेशी बाला (ग्रीस की रहने वाली 17 साल की करीना कुबिलियूट नाम की एक लड़की) के साथ डेट करने की खबर आई है। अनन्या पांडे संग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज होने के बाद कार्तिक गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। वहां से उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें एक फोटो में वो समंदर किनारे आराम करते नजर आए और उनके सामने बीचबॉल गेम का नेट लगा था। वहीं, सेम लोकेशन से करीना कुबिलियुते नाम की एक लड़की ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वह भी गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। ऐसे में दोनों फोटो को देख लोगों को लग रहा है कि कार्तिक करीना के साथ ही गोवा में घूम रहे थे।

करीना कुबिलियुते के बारे में जानकारी मिली है कि वह ग्रीस की रहने वाली हैं और ब्रिटेन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार करीना ब्रिटेन के कार्लिस्ले कॉलेज में छात्रा हैं और चीयरलीडर भी हैं। कथित तौर पर 17 साल की हैं, जबकि कार्तिक की उम्र फिलहाल 35 साल है। ऐसे में कहा जा रहा है कि एक्टर अपने से 17 साल छोटी लड़की को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि कार्तिक या फिर करीना दोनों की ओर से इन खबरों पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News