राम गोपाल वर्मा ने पहली बार मनाया अपना जन्मदिन

नए दौर के सिनेमा को दी नई परिभाषा
Ram Gopal Verma
राम गोपाल वर्मा ने पहली बार मनाया अपना जन्मदिनलिपिका
Published on

राम गोपाल वर्मा, जो लीक से हटकर फिल्में बनाने और दर्शकों के सामने अलग तरह का सिनेमा प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने पहली बार बड़े उत्साह के साथ अपना जन्मदिन मनाया। यह शाम सिर्फ जन्मदिन का जश्न नहीं थी, बल्कि बदलते सिनेमा के साथ साथ रचनात्मक और सामूहिक प्रयास का प्रतीक भी थी, जहाँ कहानी कहने और फिल्म निर्माण में नए प्रयोगों पर चर्चा हुई।

राम गोपाल वर्मा कई फिल्म निर्माताओं के मेंटर रहे हैं। उनके शिष्य प्रदीप खैरवार (संस्थापक, निर्देशक और निर्माता – गुड आइडिया फिल्म्स), जिनकी फिल्म “आयुष्मती गीता – मैट्रिक पास” हाल ही में ओटीटी पर रिलीज़ हुई है, ने अपने गुरु के सम्मान में यह भव्य और सितारों से सजी शाम आयोजित की। अपने गुरु के साथ काम करने के अनुभव और सीख को सम्मान देते हुए, यह आयोजन उनके लिए एक खास तोहफा था, जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक छत के नीचे नजर आए।

इस समारोह में मनोज वाजपेयी, रीतेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, भारत दबोलकर, राजपाल यादव, सुनील शेट्टी, सौरभ शुक्ला, अप्सरा रानी, ताहा शाह बदुशा, ईशा कोप्पिकर, मुश्ताक शेख और आर्य बब्बर जैसे मशहूर कलाकार शामिल हुए । वहीं, मधुर भंडारकर, निखिल द्विवेदी और अंशुल गर्ग जैसे फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर्स, लेखक मुश्ताक शेख और कास्टिंग डायरेक्टर एवं फिल्ममेकर मुकेश छाबड़ा की मौजूदगी ने इस शाम को और खास बना दिया।

राम गोपाल वर्मा ने इस मौके पर कहा, “मैं कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाता, लेकिन इस बार कुछ अलग करने का मन हुआ। यह सिनेमा का नया दौर है और मुझे लगता है कि मैं भी इसके साथ पूरी तरह बदल गया हूँ।”

मैं बहुत खुश हूँ कि रामू पहली बार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मैं कई सालों से उनके साथ जुड़ी हूँ और मुझे याद नहीं कि उन्होंने कभी हमें किसी पार्टी में बुलाया हो।-ईशा कोप्पिकर

इस मौके पर मौजूद ‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर ने रामू के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने उत्साहित होकर कहा, “मैं बहुत खुश हूँ कि रामू पहली बार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मैं कई सालों से उनके साथ जुड़ी हूँ और मुझे याद नहीं कि उन्होंने कभी हमें किसी पार्टी में बुलाया हो। ‘खल्लास’ गाना, जो उन्होंने लॉन्च किया, मेरे करियर का सबसे यादगार डांस नंबर बना। उसी की वजह से मुझे ‘खल्लास गर्ल’ का टैग मिला, इसलिए यहाँ होना मेरे लिए बहुत खास है।”

उन्होंने एक और खुलासा करते हुए कहा, “रामू ही थे जिन्होंने मेरे टैलेंट को पहचाना। हाँ, मैं उनके साथ अगली फिल्म कर रही हूँ, लेकिन यह एक सीक्रेट है-आपको इंतजार करना होगा।”

आज के सिनेमा में बदलाव पर उन्होंने कहा, “आजकल हीरो-हीरोइन या आइटम नंबर जैसी कोई अलग पहचान नहीं रह गई है। हर किरदार अपने आप में अहम है। ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों में आपने देखा होगा कि हर किरदार याद रह जाता है। अब हर कोई हीरो है, पहले ऐसा नहीं था। आज हम साउथ, वेस्ट, हॉलीवुड और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को एक ही प्लेटफॉर्म पर देख रहे हैं।”

अंत में उन्होंने कुछ सरप्राइज का संकेत देते हुए कहा, “मैं चाहती हूँ कि रामू टॉलीवुड से वापस बॉलीवुड आएं। मुझे सरप्राइज और सीक्रेट्स पर विश्वास है, तो बस इंतजार कीजिए उनके अगले ‘धुरंधर’ सिनेमाई अनुभव का।”

कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप खैरवार (संस्थापक, निर्देशक और निर्माता – गुड आइडिया फिल्म्स) और शेफाली सिंह राजपूत (मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर) ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “राम गोपाल वर्मा का जन्मदिन मनाना सिर्फ एक तारीख का जश्न नहीं है, बल्कि उस फिल्ममेकर का सम्मान है जिसने हमेशा परंपराओं को चुनौती दी और भारतीय सिनेमा को नई दिशा दी। यह शाम नए दौर की कहानी कहने और बदलते क्रिएटिव लैंडस्केप की भावना को दर्शाती है।” - लिपिका वर्मा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in