आशा भोंसले और लता मंगेशकर के निधन का संयोग

संयोग
आशा भोंसले और लता मंगेशकर के निधन का संयोगचित्र इंटरनेट से साभार
Published on

संगीत जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। अपनी जादुई आवाज से सात दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोंसले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 वर्ष की आयु में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र आनंद भोंसले, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार और अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने की है। इस खबर के आते ही न केवल बॉलीवुड, बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

लता दीदी और आशा ताई : विदाई का वह अद्भुत संयोग

आशा जी के निधन के साथ ही एक ऐसा संयोग सामने आया है जिसने सभी को भावुक कर दिया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इन दोनों बहनों के जाने के बीच एक गहरा जुड़ाव है:

  • अस्पताल की संयोगवश घटना जिस तरह स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली थी, आशा जी का निधन भी उसी अस्पताल में हुआ।

  • दोनों महान बहनों की देखभाल और अंतिम समय में इलाज करने वाले डॉक्टर भी एक ही थे- डॉ. प्रतीत समदानी

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in