Year Ender 2023: साल 2023 में कई सेलिब्रिटीज के घर गूंजीं किलकारियां, जानें कौन बने माता-पिता

Year Ender 2023: साल 2023 में कई सेलिब्रिटीज के घर गूंजीं किलकारियां, जानें कौन बने माता-पिता
Published on

मुंबई : कल साल का आखरी दिन है। साल 2023 कई हस्तियों के लिए बेहद खास रहा है। इस साल कुछ सेलिब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे, तो कुछ ने माता-पिता बनने की खुशी का एहसास लिया। बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, टीवी इंडस्ट्री से लेकर मशहूर क्रिकेटर्स तक कई सेलेब्स पैरेंट्स बने हैं।

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और एक्टर अभिनव शुक्ला ने पेरेंट्स बनने की खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कपल 27 नवंबर को जुड़वा बेटियों के माता-पिता बनें थे।

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिशा और सिंगर राहुल भी इस साल पेरेंट्स बने थे। कपल की बेटी 'नव्या' का 20 सितंबर को जन्म हुआ था।

एक्ट्रेस गौहर और उनके पति मई में पेरेंट्स बने थे। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम जेहान रखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना ने इस वर्ष बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था, क्योंकि उस समय किसी को भी उनके पार्टनर के बारे में पता नहीं था।

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज जसप्रित बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन सितंबर में बेटे के माता-पिता बनें थे। कपल ने अपने पहले बच्चे का नाम अंगद रखा है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रामचरण और उनकी पत्नी उपासना 11 साल बाद एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। कपल ने अपनी बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in