कहां हैं आजकल ‘ये रिश्ता कहलाता है’ की ‘वर्षा’, ऑनस्क्रीन पति के सुसाइड के बाद करने लगी ये काम!

कहां हैं आजकल ‘ये रिश्ता कहलाता है’ की ‘वर्षा’, ऑनस्क्रीन पति के सुसाइड के बाद करने लगी ये काम!
Published on
मुंबई : 'ये रिश्ता कहलाता है' इंडस्ट्री में कई सालों से राज कर रहा है। इसका एक-एक किरदार काफी पॉपुलर हुआ। क्या आप जानते हैं अक्षरा सिंह की ननद और पक्की सहेली 'वर्षा' आजकल कहा हैं। जी हां, आज हम लाए हैं आपके लिए पूजा जोशी अरोड़ा की जानकारी। आखिर वह कहां हैं और क्या कर रही हैं।​ ​'ये रिश्ता कहलाता है' में महेश्वरी फैमिली की बहू वर्षा के रूप में घर-घर में पूजा जोशी को खूब फेम मिला। मगर अब वह इंडस्ट्री से दूर हो चुकी हैं। दरअसल, शादी और बच्चों के बाद वह पूरी तरह से परिवार पर ध्यान दे रही हैं। इसके साथ ही पूजा पति के साथ बिजनेस का काम करने में भी जुटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में पूजा पति के साथ मिलकर अपना सेलून चलाती हैं। उनके सेलून का नाम 'रोमिलास' है।
ऑन स्क्रीन पति समीर शर्मा ने किया था सुसाइड
पूजा जोशी के साथ समीर शर्मा भी ये रिश्ता क्या कहलाता है की लीड स्टारकास्ट में से एक थे। मगर साल 2020 में उन्होंने 44 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। समीर शर्मा के निधन ने शो के सभी सदस्यों को हैरत में डाल दिया था। पुलिस ने जांच में बताया था कि समीर की मौत दम घुटने से हुई है और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in