‘मोन जे आमार’ के बाद देबांजन का नया धमाका - 'गल्पो बोलार आछे' में जॉन-रूपशा की जोड़ी वापस !

Video
गल्पो बोलार आछे
Published on

'मोन जे आमार' को 50 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिलते ही उद्योगपति-डायरेक्टर-कंपोज़र देबांजन ने साबित कर दिया था कि बांग्ला इंडिपेंडेंट म्यूज़िक में दम है। अब वो लेकर आ रहे हैं अपना अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 'गल्पो बोलार आछे'।

सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड

प्रीमियर होगा 'सारेगामा इंडिया' के यूट्यूब चैनल पर, और साथ ही दुनिया भर के तमाम OTT और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज़। सिंगर सोमलता की मखमली आवाज़, देबांजन का ओरिजिनल कंपोजीशन और क्रिएटिव डायरेक्शन… और सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड: इंटरनेट की फेवरेट ऑन-स्क्रीन जोड़ी जॉन और रूपशा का रीयूनियन ।

बांग्ला म्यूज़िक का अगला बड़ा चैप्टर

देबांजन का सिग्नेचर यही है कि मेनस्ट्रीम सिनेमा जैसी प्रोडक्शन वैल्यू को इंडिपेंडेंट म्यूज़िक वीडियो में उतार देना। यही वजह है कि इंडस्ट्री इसे सिर्फ़ एक गाना नहीं, बंगाली म्यूज़िक-सिनेमा के लिए नेशनल पहचान का मौका मान रही है। नतीजा - फैन्स और क्रिटिक्स दोनों की नज़रें अभी से इस पर टिकी हैं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in