Varun Dhawan को बॉर्डर 2 के सेट पर लगी चोट, शेयर की फोटो

इंस्टाग्राम पर शेयर की चोट की फोटो
Varun Dhawan को बॉर्डर 2 के सेट पर लगी चोट, शेयर की फोटो
Published on: 

नई दिल्ली - वरुण धवन फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। उन्होंने अपने चोट की फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। वरुण के द्वारा उनके इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई फोटो में उनकी उंगली पर गहरा कट दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि वरुण इस वक्त फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग के लिए झांसी में हैं।

इससे पहले फिल्म को लेकर वरुण ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी उसमें निर्देशक अनुराग सिंह, निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता और सह निर्माता शिव चनाना और बिनॉय गांधी पोज देते नजर आए थे। इस फिल्म में सनी देओल भी एक किरदार निभा रहे हैं। बॉर्डर 2 में सनी देओल का किरदार कैसा होगा यह फिलहाल अभी तय नहीं है। वरुण धवन के साथ सनी देओल भी शूटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने अभी टीम को ज्वाइन नहीं किया है। ऐसी खबरे आ रही है कि वह जल्द ही टीम को ज्वाइन करने वाले हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in