TMKOC : सोढ़ी के शो छोड़ने पर निर्माता ‌असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

TMKOC : सोढ़ी के शो छोड़ने पर निर्माता ‌असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
Published on

नई दिल्ली – तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी यानी गुरूचरण सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। कुछ दिन पहले गुरुचरण सिंह ने आस्पताल से अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह काफी कमजोर दिख रहे थे। उनके एक करीबी ने बताया कि एक्टर ने खाना छोड़ दिया था। काफी दिनों तक वह केवल तरल आहार पर थे। वीडियो देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। इन सब के बीच तारक मेहता के निर्माता ने उनके शो छोड़ने को लेकर बात की।

निर्माता ने एक्टर के शो छोड़ने के फैसले को कहा गलत

TMKOC के निर्माता असित मोदी ने कहा कि वर्तमान में एक दूसरे कलाकर सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं। नए कलाकर का नाम बलविंदर सिंह सोढ़ी है। निर्माता ने बताया कि नया कलाकर काफी अच्छे से अपने काम को कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गुरुचरण सिंह की हालात देखकर मैने उनके लिए प्राथना की है। उनके लिए मेरी और मेरी फैमिली के तरफ से बहोत सारा प्यार है। गुरुचरण स‌िंह को लेकर असित मोदी ने कहा कि वह बहुत जॉली इंसान है। इसके साथ ही असित मोदी ने बताया कि एक्टर ने किस वजह से शो को क्विट किया था। ‌असित ने बताया कि कोविड के दौरान एक्टर को अकेला फील हुआ जिस वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया। असित मोदी ने इस फैसले को लेकर एक्टर को समझाने की कोशिश की थी। इसके बाद भी एक्टर ने गलत फैसला ले लिया। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में एक्टर का शो में वापस आना मुश्किल है। असित मोदी ने एक्टर के शो को अलविदा कहने पर कहा, "उन्होंने खुद से शो को छोड़ने का फैसला किया। ये उनका फैसला था, हमने कभी नहीं कहा। अब उन्हें भी लगता है कि उन्हें इस शो का हिस्सा होना चाहिए था और उन्हें यह शो पसंद भी है। 16 साल हो गए तारक मेहता के शो को और लोगों के पास शो छोड़ने के अपने निजी कारण हैं और आप किसी से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह हमेशा आपके शो का हिस्सा बना रहे। अभी भी कई लोग शो से जुड़े हुए है और ये एक बड़ी उपलब्धि है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in