अभिनेता अल्लू अर्जुन पर आरोप-पत्र दाखिल, क्या जायेंगे जेल, जानें पूरा मामला

फिल्म ‘‘पुष्पा 2’’ के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने के कारण भगदड़ मच गई थी।
अभिनेता अल्लू अर्जुन पर आरोप-पत्र दाखिल, क्या जायेंगे जेल, जानें पूरा मामला
Published on: 

हैदराबाद: हैदराबाद की पुलिस ने फिल्म ‘‘पुष्पा-2’’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत के संबंध में मशहूर तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन समेत 23 आरोपियों के खिलाफ यहां की एक अदालत में आरोप-पत्र दाखिल किया है। हाल में दाखिल आरोप-पत्र में थिएटर प्रबंधन को मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया है, जबकि अर्जुन को आरोपी संख्या-11 के रूप में नामित किया गया है।

पुष्पा 2 के स्क्रीनिंग के दौरान 1 महिला की गई थी जान

चार दिसंबर 2024 को यहां संध्या थिएटर में ‘‘पुष्पा 2’’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में 35 वर्षीय एक महिला की मौत और उसके आठ वर्षीय बेटे के घायल होने के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। फिल्म ‘‘पुष्पा 2’’ के प्रीमियर के दौरान अभिनेता की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने के कारण भगदड़ मच गई थी।

मृतक महिला के परिवार ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस घटना के बाद, मृतक महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शहर पुलिस ने चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अभिनेता अल्लू अर्जुन पर आरोप-पत्र दाखिल, क्या जायेंगे जेल, जानें पूरा मामला
फिल्म 'दायरा' के सेट से आई अच्छी खबर, करीना-सुकुमारन की खुशी का ठिकाना नहीं
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in