‘Suhani Bhatnagar के बिना अधूरी रहती फिल्म ‘दंगल’, नम आंखों से दी गई विदाई

‘Suhani Bhatnagar के बिना अधूरी रहती फिल्म ‘दंगल’, नम आंखों से दी गई विदाई
Published on

नई दिल्ली: दंगल गर्ल सुहानी भटनागर पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। उनके पिता ने बीते शनिवार(17 फरवरी) को नम आंखों के साथ बेटी को मुखाग्नि दी। सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 के अजरौंदा श्मशान घाट में किया गया है। सुहानी के पिता पुनीत भटनागर पेशे से इंजीनियर हैं। बेटी के जाने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

'दंगल' फिल्म की थी एक्टिंग

सुहानी के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक इमोशनल नोट के जरिए सुहानी को श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पोस्ट पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया और लिखा- सुहानी के निधन की खबर से हम बेहद दुखी हैं। उनकी मां पूजा जी और पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। सुहानी बेहद टैलेंटेड लड़की थीं, हमेशा टीम प्लेयर बनकर काम करती थीं। उनके बिना दंगल अधूरी रहती। पोस्ट में आगे लिखा था कि सुहानी, आप हमेशा स्टार रहेंगीं।

पिता ने बताया किस बीमारी से थीं पीड़ित

सुहानी के पिता पुनीत ने बताया कि उनकी बेटी के उल्टे हाथ में सूजन आई थी। सूजन बढ़ती जा रही थी लेकिन डॉक्टर इसकी वजह नहीं बता पा रहे थे। जब सूजन सुहानी के पूरे शरीर में आ गई तो उन्होंने बेटी को एम्स में दिखाया जहां डॉक्टर्स ने जांच में बताया कि सुहानी डरमेटोमायसाइटिस से पीड़ित है। सुहानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती चली गई।

इम्यूनिटी हो गई थी वीक

सुहानी के पिता ने आगे बताया कि डर्मेटोमायोसिटिस एक दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी है। इस बीमारी का सिर्फ एक ही इलाज है और वो स्टेरॉयड है। सुहानी के पिता ने आगे बताया कि स्टेरॉयड लेने के बाद सुहानी की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो गई थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने बताया था कि सुहानी को जो बीमारी है, उसे ठीक होने में काफी समय लगता है।

बेटी के गम में डूबे माता-पिता

महज 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर के निधन से उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि सुहानी इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in