परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा के आने पर सस्पेंस! पोस्ट शेयर कर कही बात

परिणीति की शादी में प्रियंका चोपड़ा के आने पर सस्पेंस! पोस्ट शेयर कर कही बात
Published on: 

नई दिल्ली: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। राजस्थान के उदयपुर में विवाह का भव्य आयोजन होगा। इसी बीच परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद शादी में प्रियंका के नहीं आने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार- प्रियंका

रविवार यानी 24 सितंबर को परिणीति और राघव की शादी होगी। इससे पहले उन्होंने परिणीति की एक फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और प्यारी लगोगी। हमेशा तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार। इस पोस्ट से पहले, प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो, उनकी बेटी मालती और उनके बहनोई फ्रेंकी जोन्स एक खेत में घूमते दिखाई दिए।

प्रियंका के शादी में शामिल होने को लेकर सस्पेंस
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से अभी तक नहीं आई है। उनकी मां मधु चोपड़ा को प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में देखा गया है। पहले अंदाजा लगाया गया था कि प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ शादी में शामिल होंगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रियंका वर्क कमिटमेंट्स की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी। इसको लेकर अब तक कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

सिक्ख रीति-रिवाजों से होगी शादी
परिणीति-राघव की शादी में शामिल होने के लिए दोनों परिवारों के कई करीबी उदयपुर पहुंचना शुरू कर दिए हैं। उदयपुर में ही कपल सात फेरे लेंगे। शादी की सारी रस्में सिक्ख रीति-रिवाजों से होगी। इसके लिए दोनों उदयपुर पहुंच चुके हैं। शादी के सारे फंक्शन उदयपुर के 'द लीला पैलेस' होटल में होंगे। जानकारी के मुताबिक शाही अंदाज में दोनों की शादी होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in