बंगाली सिनेमा का बड़ा धमाका OTT पर! “Jazz City” ने मचाई धूम

बंगाली सिनेमा का बड़ा धमाका OTT पर! “Jazz City” ने मचाई धूम
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : टीवी9 नेटवर्क के प्रीमियम प्रोडक्शन हाउस Studio9 ने OTT की दुनिया में ज़बरदस्त एंट्री मार ली है — और वो भी स्टाइल के साथ! उनकी नई वेब सीरीज “Jazz City” अब Sony LIV पर स्ट्रीम हो रही है, जिसे अब तक का सबसे बड़ा बंगाली ओरिजिनल बताया जा रहा है।

कहानी में है जासूसी, जज़्बात और जंग का रोमांच

1971 के दौर की कोलकाता (तब का कलकत्ता) — जब Bangladesh Liberation War चल रहा था — उसी बैकड्रॉप पर बुनी गई है ये कहानी।

सीरीज़ में Arifin Shuvoo बने हैं जिमी रॉय, एक जैज क्लब मालिक, जिसकी ज़िंदगी अचानक जासूसी और साज़िशों के भंवर में फंस जाती है।

उनके साथ हैं इंटेलिजेंस ऑफिसर सिन्हा (Shantanu Ghatak), जो जिमी को एक खतरनाक मिशन पर ले जाते हैं। एक चमकता-दमकता क्लब बन जाता है जासूसों और क्रांतिकारियों का अड्डा!

क्रिएटिव टीम भी है दमदार

इस सीरीज़ को बनाया है मशहूर डायरेक्टर Soumik Sen ने, जो पहले Jubilee और Gulaab Gang जैसी हिट प्रोजेक्ट्स दे चुके हैं।

स्टार कास्ट और म्यूज़िक का तड़का

सीरीज में सौरसेनी मैत्रा, सयंदीप सेनगुप्ता, शताफ फिगार जैसे कई दमदार कलाकार हैं।

वहीं 70s के पार्क स्ट्रीट का जादू और जैज़ म्यूज़िक के साथ रवींद्र संगीत का फ्यूज़न — इसे बनाता है पूरी तरह सिनेमैटिक अनुभव!

पहले ही मिल रही है तारीफें

रिलीज़ के बाद से “Jazz City” को क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे “moody, intense और artistic” बताया जा रहा है, और शुवू की एक्टिंग को कहा जा रहा है — “sensational”!

Studio9 का बड़ा दांव

“Jazz City” के साथ Studio9 ने साफ कर दिया है कि अब बंगाली कंटेंट भी ग्लोबल लेवल पर राज करने को तैयार है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in