सोनम के घर में फिर से गूंजेगी किलकारियां

अभिनेत्री ने बताया कि 2026 के बसंत महीने में वह अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी
सोनम के घर में फिर से गूंजेगी किलकारियां
Published on

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया कि वह दूसरी बार माँ बनने जा रही है। इस बात से वह और उनके पति आनंद आहूजा बहुत खुश है।

सोनम(40) ने यह खबर अपनी सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साझा की। इस पोस्ट में अभिनेत्री गर्भवती नजर आ रही हैं। इसमें सोनम ने गहरे गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। साथ में उन्होंने लंबी जुराबें पहनी हुई थीं और धूप का चश्मा लगाया हुआ था।

अभिनेत्री कपूर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आने वाले 2026 के बसंत में।' सोनम कपूर को 'नीरजा, रांझणा और दिल्ली 6 जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। सोनम ने आखिरी बार शोमे मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म 'ब्लाइंड' (2023) में काम किया था। सोनम ने 2018 में आहूजा के साथ शादी की थी। दोनों के घर अगस्त 2022 में पहली बार किलकारियां गूंजी थीं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in