…तो इस दिन होगी परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई!

…तो इस दिन होगी परिणीति-राघव चड्ढा की सगाई!
Published on

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अपनी रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही सगाई करने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई को नई दिल्ली में उनकी सगाई होने वाली हैं। इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि पिछले महीने 10 अप्रैल को ही दोनों की सगाई होने वाली थी।
लंच डेट पर साथ दिखने के बाद डेटिंग की अफवाहें शुरू
एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेटिंग की अफवाह के बीच अब ये खबर सामने आई है कि दोनों इसी महीने की 13 तारीख को नई दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। पिछले महीने जब परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म सिटाडेल के प्रमोशन के भारत आई थीं, तब भी ये अनुमान लगाया जा रहा था कि परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई भी उसी दौरान हो जाएगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।
बता दें, पिछले महीने मुंबई में लंच डेट पर एक साथ देखे जाने के बाद से ही दोनों के डेटिंग की अफवाहें शुरू हो गई थीं।
सबसे पहले AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने लगाई थी रिश्ते पर मोहर
28 मार्च को सुबह 11: 45 पर AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने परिणीति और राघव की फोटो शेयर करते हुए लिखा था- मैं आप दोनों को हार्दिक बधाई देता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों का साथ, प्यार और आनंद से भरा रहे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।'

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in