सांप का जहर, तस्करी और रेव पार्टी…कई गंभीर आरोप पर एल्विश यादव ने दी सफाई

वायरल वीडियो ग्रैब
वायरल वीडियो ग्रैब
Published on: 

नोएडा: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पर मुकदमा दर्ज हो गया है। उनपर नोएडा सेक्टर-51 स्थित बैक्वट हॉल में  रेव पार्टी आयोजित कराने का आरोप लगा है। इन पार्टियों में एल्विश पर प्रतिबंधित कोबरा सांपों का जहर और विदेशी लड़कियों को बुलाने के आरोप में शिकायत दर्ज हुई है। नोएडा पुलिस ने इन पार्टियों के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उसके गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एल्विश समेत 6 नामजद लोगों और अन्य अज्ञात के खिलाफ जांच हो रही है।

मुझे फंसाने और बदनाम करने की कोशिश- एल्विश यादव

पुलिस की कार्रवाई के बाद एल्विश यादव का बयान सामने आया है। एल्विश यादव ने सफाई देते हुए कहा कि मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया जा रहा है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से मैं किसी को भी नहीं जानता हूं। उनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरी 1 फीसदी भी गलती निकलती है तो मैं पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। सांप वाले वीडियो पर एल्विश यादव ने कहा कि वो एक म्यूजिक वीडियो का शूट है। सांपों की सप्लाई वाले आरोप झूठे हैं।

स्टिंग ऑपरेशन के दौरान हुई थी रेड

जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस ने एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रेड डालकर इन 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। नोए़डा पुलिस को अपनी रेड के दौरान मौके से कई सांप बरामद किए हैं। वहीं पुलिस को सांप का जहर भी मिला है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तब जाकर इस मामले में बिग बॉस विनर एल्विश यादव का नाम सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में लोकसभा सांसद मेनका गांधी ने एल्विश यादव पर निशाना साधा है। मेनका गांधी ने कहा कि एल्विश यादव की जल्द गिरफ्तारी हो। वो गुरुग्राम और नोएडा में सांपों की सप्लाई करता है। कानून अपना काम करेगा। ऐसे मामले में 7 साल की सजा का प्रावधान है। बता दें कि एल्विश एक जाने माने ट्यूबर और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर हैं। वो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी रह चुके हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in