पंजाबी सिंगर शुभ ने इंदिरा गांधी के हत्यारों का किया था महिमामंडन, बुरे फंसे तो दी सफाई

पंजाबी सिंगर शुभ ने इंदिरा गांधी के हत्यारों का किया था महिमामंडन, बुरे फंसे तो दी सफाई
Published on

नई दिल्ली: पंजाबी रैपर शुभ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। शुभ को लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों का महिमामंडन करने वाला हुडी पहने देखा गया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ। रैपर ने इस मामले पर अपनी सफाई दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर शुभ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वह लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह अपनी हुडी को लहराते हैं। इसमें कथिततौर पर इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख लिखी हुई थी। साथ ही पंजाब का नक्शा बनाया हुआ था।

कंगना ने की शुभ की आलोचना

बता दें क‌ि इस दौरान मंगलवार को अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया एक्स पर शुभ की आलोचना की है। उन्होंने लिखा 'उन लोगों द्वारा एक बूढ़ी महिला की कायरतापूर्ण हत्या का जश्न मना रही हूं, जिन्हें उसने अपना रक्षक नियुक्त किया था। जब आप पर रक्षा करने का भरोसा किया जाता है लेकिन आप भरोसे और विश्वास का फायदा उठाते हैं और उन्हीं हथियारों का उपयोग करके उन लोगों को मार देते हैं, जिनकी तब रक्षा करने की अपेक्षा की गई थी। यह बहादुरी का नहीं बल्कि कायरता का शर्मनाक कृत्य है।' उन्होंने आगे कहा क‌ि 'किसी को एक बुजुर्ग महिला पर इस तरह के कायरतापूर्ण हमले पर शर्म आनी चाहिए जो निहत्थी और अनजान थी, एक महिला जो लोकतंत्र की चुनी हुई नेता थी, यहां महिमामंडन करने के लिए कुछ भी नहीं है। शर्म की बात है।'

शुभ ने दी सफाई

शुभ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बयान साझा करते हुए लिखा 'चाहे मैं कुछ भी करूं, कुछ लोग मेरे खिलाफ कुछ न कुछ ढूंढ ही लेंगे। मेरे पहले शो में दर्शकों ने मुझ पर बहुत सारे कपड़े, आभूषण और फोन फेंके थे।'

उन्होंने कहा 'मैं लंदन में प्रदर्शन करने आया था न कि यह देखने के लिए कि मुझ पर क्या फेंका गया और उस पर क्या है। टीम ने आप सभी के लिए प्रदर्शन करने के लिए पिछले कुछ महीनों में बहुत मेहनत की है। नफरत और नकारात्मकता फैलाना बंद करें।'

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in