राघव चड्ढा संग परिणीति चोपड़ा ने मनाई पहली दिवाली, दिखाई झलक

Published on: 

कोलकाता:  दीवाली के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, आपस में तस्वीरें लेते हैं। वैसे ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की लेटेस्ट तस्वीर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें साफ नजर आता है कि शादी के बाद वह अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली राघव चड्ढा के साथ मानई है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। परिणीति चोपड़ा को ये तस्वीरें शेयर किए अभी कुछ पल ही हुआ है कि ये सोशल मीडिया पर छा गया है। आइए आप भी एक नजर डालिए एक्ट्रेस की दिवाली सलिब्रेशन की तस्वीरों पर।

राघव संग परिणीति ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह महरुन कलर की सिमरी साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके पति राघव भी उनके साथ ट्विनिंग करते नजर आए, जिसमें वो काफी फब रहे हैं। दोनों इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में परिणीति-राघव के साथ दीए जलाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि कपल की इस तस्वीर की इस वक्त खूब चर्चा हो रही है, जिसमें परिणीति अपने पति को गाल पर किस कर उनके साथ रोंमाटिक पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों का ये क्लोज पोज लोगों को खूब पंसद आ रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in