Oscar 2025 : फिल्म ‘Laapataa Ladies’ की ऑस्कर में एंट्री !

Oscar 2025 :  फिल्म ‘Laapataa Ladies’ की ऑस्कर में एंट्री !
Published on

मुंबई : किरण राव द्वारा निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसकी कहानी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बिना किसी बड़े सितारे और प्रमोशन के, इस फिल्म ने अपनी सच्ची और सरल कहानी के माध्यम से लोगों को जोड़ा। अब, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है कि इसे 2025 के ऑस्कर में भेजा जाएगा।
'लापता लेडीज' चली ऑस्कर
इस साल, 'लापता लेडीज' भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी गई है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 29 फिल्मों की सूची में से इसे चयनित किया है। यह खबर पूरी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
रवि किशन का बयान
फिल्म नारी सशक्तिकरण पर आधारित है, और इसके लेखक किरण राव हैं, जबकि आमिर खान इसके प्रॉड्यूसर हैं। ऑस्कर में नॉमिनेशन के बाद, अभिनेता रवि किशन ने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से दुनिया एक बार फिर से भारत को देखेगी। उनका विश्वास है कि यह फिल्म ऑस्कर जीतने में सफल होगी। कुछ दिन पहले किरण राव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी ख्वाहिश है कि 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में हो। अब जब फिल्म को आधिकारिक एंट्री मिली है, यह उनकी तमन्ना सच होती दिखाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि इस रेस में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम फिल्म 'आट्टम' भी शामिल थीं, जो कान्स फिल्म महोत्सव में पुरस्कार जीत चुकी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in