मुंबई : हिट 'दिल लगाना मन था' के बाद आया है, जिसे 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स के बाद कृष और किशोर मंडल का नया गाना तुमने दिल दिया नहीं रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पसंद किया जा रहा है ।
आरडीसी मीडिया द्वारा पेश किया गया यह गाना उनका पिछला हिट 'दिल लगाना मना था' के बाद आया है, नए गानों के साथ यह जोड़ी एक बार फिर से अपनी मजबूत पकड़ के बीच नजर आ रही है। गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक देव सदाना ने दिया है।गाने में इमोशन के साथ-साथ एक इलेक्ट्रानिक और कैची म्यूजिक भी है।
गाने के बारे में बात करते हुए कृष ने कहा,"इस गाने को लेकर जो प्यार मिल रहा है, वह हमारे लिए बहुत खास है। यह गाना हमारे दिल के करीब है और अच्छा लग रहा है कि लोग इससे जुड़ पा रहे हैं।"
किशोर मंडल ने कहा, "दर्शकों का जो रिस्पॉन्स मिल रहा है, वह बहुत हौसला जगाता है। हमने कोशिश की है कि एक ऐसा गाना हो जिससे लोग खुद को जोड़ सकें।" इमोशनल लिरिक्स और मेट्रिक्स साउंड के साथ 'तुमने दिल दिया नहीं' को युवाओं के बीच पसंद किया जा रहा है।