अर्जुन कपुर की बर्थडे पार्टी में जमकर थिरकीं मलाइका, देखें वीडियो

फोटो साभार : गूगल
फोटो साभार : गूगल
Published on

मुंबई : अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। रविवार की आधी रात को ही उनके घर पर पार्टी शुरू हो गयी। आधी रात से सोशल मीडिया पर उन्हें ठेलकर शुभकामनाएं मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को अर्जुन के घर पर एक पार्टी रखी गयी थी।

इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, बहन अंशुला कपूर अपने ब्याॅयफ्रेंड रोहन के साथ पहुंची। इस पार्टी में अर्जुन कपूर के तमाम दोस्त शामिल हुए। अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में मलाइका अपने हिट गाने छैंया छैंया पर डांस करती नजर आ रही हैं।

49 साल की मलाइक ने इस गाने पर कुछ इस अंदाज में डांस किया कि हर कोई देखता रह जाए। मलाइका इस वीड‍ियो में अपने गाने के हुक स्‍टैप भी करती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये डांस‍िंग वीड‍ियो अब सोशल मीड‍िया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पार्टी के एक गेस्‍ट ने मलाइका का ये वीड‍ियो शेयर क‍िया है। ये वीड‍ियो अर्जुन कपूर के बर्थडे का है, जो 38 साल के हुए हैं।

मालूम हो कि न‍िर्देशक मणीरत्‍नम की फिल्‍म 'द‍िल से' का गाना 'छैंया छैंया..' र‍िलीज हुए 25 साल हो गए हैं। ये गाना स‍िंगर सुखव‍िंदर स‍िंह और सपना अवस्‍थी ने गाया था। इस गाने में मलाइका अरोड़ा ने शाहरुख खान के साथ चलती हुई ट्रेन पर डांस क‍िया था। इसे फराह खान ने कॉर‍ियोग्राफ क‍िया था। ये गाना उस दौर में काफी चर्चा में आया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in