एक बार फिर भड़की जया बच्चन, सेल्फी ले रहे शख्स को धक्का दिया

कंगना रनौत ने कहा वह सबसे बिगड़ैल महिला
Jaya Baccan
सेल्फी लेने वाले व्यक्ति से झगड़ती जया बच्चन
Published on

नई दिल्ली: पुराने जमाने की मशहूर फिल्म अभिनेत्री व समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन अपने खराब व्यवहार को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को धक्का दे दिया। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जया के बर्ताव पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने उनको ‘सबसे बिगड़ैल और विशेषाधिकार वाली महिला'कहा है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सबसे बिगड़ैल और विशेषाधिकार प्राप्त महिला। लोग उनके नखरे को सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं क्योंकि वह अमिताभ बच्चन की पत्नी हैं। कंगना ने इसी में जहां समाजवादी पार्टी की टोपी को मुर्गे की कंघी करार दे दिया तो जबकि वह खुद मुर्गे के जैसी दिखती है। कंगना ने उनके बर्ताव को शर्मनाक करार दिया है।

वायरल वीडियो में है क्या : वायरल वीडियो में जय बच्चन उस व्यक्ति को धक्का देती हुईं नजर आ रही हैं। उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'क्या कर रहे हैं आप? यह क्या है?' वीडियो में बच्चन की साथी सांसद और शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी समाजवादी सांसद के पास खड़ी हैं, लेकिन जैसे ही बच्चन ने उस व्यक्ति को धक्का दिया, चतुर्वेदी ने मुड़कर इधर-उधर देखा और फिर तेजी से क्लब की ओर कदम बढ़ा दिए। 

यह आदत पुरानी : जया बच्चन का सार्वजनिक तौर पर ऐसा व्यवहार पहली बार सामने नहीं आया है। हाल ही में, संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष बहस के दौरान, राज्यसभा सांसद ने सत्ता पक्ष के सदस्यों को उन्हें बीच में टोकने के लिए फटकार लगाई और कहा था कि या तो आप बोलें या मैं बोलूंगी। पिछले साल जुलाई-अगस्त में भी समाजवादी पार्टी की सांसद राज्यसभा में डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह से भिड़ गई थी। दरअसल डिप्टी चेयरमैन ने उनका परिचय 'जया अमिताभ बच्चन' के रूप में कराया था। जया बच्चन जो कि एक पॉपुलर एक्ट्रेस भी रही हैं उनकी शादी अमिताभ बच्चन से हुई है। हरिवंश ने जिस तरह से उनका परिचय कराया गया, उस पर जया ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in