फर्क बस इतना है कि हम फिल्म के बाद गायब नहीं होंगे : जो शर्मा

Interview
फर्क बस इतना है कि हम फिल्म के बाद गायब नहीं होंगे : जो शर्माLipika
Published on

इंडियन रूट से बिलांग करनेवाली अमेरिकन एक्ट्रेस जो शर्मा इन दिनों मुंबई में अपनी पैन मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म मोटिव फॉर मर्डर की रिलीज में व्यस्त हैं। अपनी पहली फ़िल्म के लिए वह बहुत उत्साहित हैं। वूमेन लीड फ़िल्म के ट्रेंड पर जो शर्मा बहुत आशान्वित हैं और उन्हें लगता है कि फ़िल्म हिन्दी भाषा में भी बहुत पसंद की जाएगी। एक एक्सक्लूजिव बातचीत में जो शर्मा ने अपनी आने वाली फ़िल्म के साथ ही बॉलीवुड और कंटेट सिनेमा पर काफी कुछ जानकारी दी।

आपकी फिल्म की प्रमोशन रणनीति काफी अलग लग रही है-क्या यह जानबूझकर किया गया है ?

जो शर्मा : (हंसते हुए) बिल्कुल। जैसे नेता हर दरवाज़ा खटखटाते हैं और लोगों से जुड़ते हैं, हम भी वैसा ही कर रहे हैं। हम सीधे ऑडियंस से कनेक्ट करना चाहते हैं, उन्हें पर्सनली इनवाइट करना चाहते हैं। फर्क बस इतना है कि हम फिल्म के बाद गायब नहीं होंगे-मैं यहां रहने वाली हूं और आगे भी फिल्में बनाऊंगी।

यह खबर है कि आप दर्शकों को ₹1 लाख देने वाले हैं-क्या यह सच है या सिर्फ प्रचार?

जो शर्मा : नहीं, यह बिल्कुल सच है। हम किसी को बेवकूफ नहीं बना रहे। हमने अमेरिका में भी ऐसा किया है-प्रीमियर के दौरान कैश रिवॉर्ड दिए हैं।

आप कैसे तय करेंगी कि दर्शक असली हैं?

जो शर्मा : बहुत आसान है। उन्हें फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखना होगा, इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना होगा, हमें टैग करना होगा और फिल्म के दौरान भी अपडेट देना होगा। टाइमस्टैम्प से हमें पता चल जाएगा कि कौन जेन्युइन है।

आपकी फिल्म का बजट क्या है ?

जो शर्मा : फिल्म का बजट करीब ₹6 करोड़ है। यह एक छोटी फिल्म है, लेकिन अगर सही रिस्पॉन्स मिला, तो यह बड़ी सफलता बन सकती है।

आप भारत और अमेरिका-दोनों से जुड़ी हैं। किसे ज्यादा पसंद करती हैं?

जो शर्मा : (मुस्कुराते हुए) मेरे लिए दोनों आंखों की तरह हैं। एक भारत है और दूसरा अमेरिका । मैं किसी एक को नहीं चुन सकती।

दर्शकों के लिए आपका क्या संदेश है ?

जो शर्मा : हम अभी बड़े स्टार नहीं हैं, लेकिन बन सकते हैं । बस आप थिएटर में आइए और फिल्म देखिए। आपको लगेगा कि आपका हर पैसा वसूल हुआ। आप आएंगे, फिल्म देखेंगे-आपको थ्रिल और मज़ा दोनों मिलेगा।

आपका नाम ‘जो शर्मा’ काफी यूनिक है-क्या इसकी कोई खास वजह है?

जो शर्मा : मैं चाहती थी कि नाम छोटा और याद रखने में आसान हो। “जो शर्मा” ग्लोबल भी लगता है और कैची भी है।

आप कई भाषाएं जानती हैं-क्या यह एक्टर के लिए जरूरी है?

जो शर्मा : हां, बहुत जरूरी है। मैं तेलुगु, हिंदी, मराठी बोलता हूं और पंजाबी, गुजराती, तमिल समझ लेता हूं। थोड़ा स्पैनिश भी आता है। इससे आप ज्यादा लोगों से जुड़ पाते हैं।

क्या आपको विदेश में किसी तरह का भेदभाव या बॉडी शेमिंग फेस करना पड़ा?

जो शर्मा : नहीं, मुझे तो ज्यादातर तारीफ ही मिली । जैसे San Francisco में लोग बहुत डाइवर्स और सपोर्टिव हैं। वहां अलग-अलग संस्कृतियों को अपनाया जाता है।

अमेरिका के मौजूदा हालात पर आपका क्या कहना है ?

जो शर्मा : मैं राजनीति पर ज्यादा बोलना नहीं चाहूंगी, लेकिन वहां एक चीज साफ है-रूल्स बहुत सख्ती से फॉलो होते हैं । अगर आप नियम मानते हैं, तो सब ठीक रहता है।

सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर आपकी क्या राय है?

जो शर्मा : सलमान खान नए लोगों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं-वो एक सपोर्ट सिस्टम जैसे हैं। वहीं शाहरुख खान ने रोमांस को एक नई पहचान दी है। दोनों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के बीच बदलाव को आप कैसे देखती हैं?

जो शर्मा : साउथ इंडस्ट्री ज्यादा कंटेंट-ड्रिवन है और कम बजट में भी शानदार फिल्में बनाती है, इसलिए आज उसका ग्लोबल प्रभाव बढ़ा है। कई लोग अब साउथ से शुरुआत करके बॉलीवुड तक पहुंचते हैं।

आपकी फिल्म स्टार-ड्रिवन है या कंटेंट-ड्रिवन?

जो शर्मा : पूरी तरह कंटेंट-ड्रिवन। हमारी फिल्म में कहानी ही असली हीरो है।

क्या यह महिला-केंद्रित फिल्म है?

नहीं, यह एक किलर-ड्रिवन कहानी है। इसमें सस्पेंस और थ्रिल ज्यादा है।

क्या आपकी फिल्म किसी बड़ी फिल्म से क्लैश कर रही है?

जो शर्मा : हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे साथ कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है। इससे हमें अच्छा मौका मिलेगा। सही प्रमोशन और ऑडियंस सपोर्ट से छोटी फिल्म भी बड़ी बन सकती है।

-लिपिका वर्मा

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in