'डकैत' का टीजर रिलीज, अनुराग कश्यप बने हैं विलेन

लीड रोल में हैं अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर
Dakait
डकैत का पोस्टर
Published on

अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप को लीड रोल में लेकर बनाई गई फिल्म ‘डकैत’ का सोमवार को टीजर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को पैन इंडिया रिलीज होगी। डकैत के हाई ऑक्टेन एक्शन, इमोशन और रोमांच देखेने को मिलेगा। टीजर में अदिवी और मृणाल की केमिस्ट्री बेहद शानदार लग रही है। वहीं, अनुराग कश्यप इस बार भी विलेन की भूमिका में हैं। टीजर में उनकी एंट्री भी मेकर्स ने उसी हिसाब की दी है। फिल्म का नाम ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ है, ऐसे में फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। 1 मिनट 1 सेकंड के इस टीजर की शुरूआत अदिवी शेष के एक वाइस ओवर से होती है। जबकि मृणाल ठाकुर की आखों में आंसू हैं और वो परेशान दिखती हैं। वाइस ओवर में कहता है, ‘जूलियट तेरे साथ सबने बहुत गलत किया है। जिस पर भी तूने भरोसा किया, उसने तुम्हे धोखा दिया। लेकिन फिक्र मत कर, अब मैं आ गया हूं। अब कोई नहीं बचेगा। बचेगी तो बस तेरी बर्बादी।’ टीजर से पता चलता है कि फिल्म की कहानी कहीं न कहीं प्यार और धोखे पर आधारित है। टीजर में अनुराग कश्यप भी एक झलक दिखे हैं। जो कहीं न कहीं फिर से फिल्म में निगेटिव किरदार में लग रहे हैं।

टीजर में एक ओर जहां अदिवी शेष एक्शन अवतार में और गुस्से में नजर आ रहे हैं, तो वहीं मृणाल ठाकुर परेशान हैं और दुखी दिख रही हैं। एक सीन में वो अदिवी शेष के ही पीछे छिपती भी दिखती हैं। टीजर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। शेनिल देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप के अलावा प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

जानकारी हो कि डकैत में पहले श्रुति हासन अदिवी शेष के सथ मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। इसके बाद अब मृणाल ठाकुर फिल्म को फिल्म का मुख्य रोल दिया गया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in