सबा आजाद के साथ डिनर पर निकले ऋतिक रोशन

सबा आजाद के साथ डिनर पर निकले ऋतिक रोशन
Published on

मुंबई : ऋतिक रोशन और सबा आजाद को शुक्रवार रात एक- साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान ऋतिक के दोनों बेटे ऋहान और ऋदान भी उनके साथ नजर आए। चारों मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर दिखाई दिए, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में ऋतिक अपने बच्चों और सबा के साथ कार से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं।

ऋतिक- सबा का लुक
लुक की बात करे तो ऋतिक व्हाइट टी-शर्ट, खाकी पैंट और व्हाइट शूज में दिखाई दिए, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। सबा लाइट ब्लू ड्रेस और व्हाइट स्नीकर्स में नजर आईं। वहीं, ऋहान और ऋदान दोनों कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त ऋतिक सबा का हाथ पकड़े नजर आए।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in