शादी के 12 साल बाद हनी सिंह और शालिनी हुए अलग, 20 साल तक किया था डेट

शादी के 12 साल बाद हनी सिंह और शालिनी हुए अलग, 20 साल तक किया था डेट
Published on

नई दिल्ली:  फेमस रैपर हनी सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर चर्चा में हैं। शादी के 12 साल बाद हनी सिंह और उनकी पत्नी एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दिल्ली की एक अदालत ने दोनों के तलाक को मंगलवार(07 नवंबर) को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, बीते ढाई साल से चल रहे कोर्ट में इस मुकदमे को खत्म करते हुए तलाक को मंजूरी दे दी गई है। बता दें कि हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, साथ ही रैपर की फैमिली पर भी मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही गई थी। इन विवादों को खत्म करने के लिए उनके बीच एक समझौता हुआ, जिसके बाद बाद दोनों पक्षों को तलाक की डिग्री दे दी है। बता दें कि, समझौते के बाद हनी सिंह की पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला वापस ले लिया है।

साल 2021 में पत्नी शालिनी ने लगाए थे आरोप

हनी सिंह पर साल 2021 में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इस दौरान उनके परिवार पर भी उनकी पत्नी ने कई आरोप लगाए थे, जिसमें मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही गई थी। इसके अलावा शालिनी का कहना था कि, हनी सिंह ने उन्हें चीट किया है और पैसों को लेकर भी उनके साथ फ्रॉड किया गया है। लेकिन हनी सिंह ने शालिनी तलवार के सभी आरोपों को झूठ बताकर खारिज कर दिया था। बता दें कि हनी और शालिनी तलवार ने शादी से पहले 20 सालों तक एक दूसरे को डेट किया है। हालांकि, इन आरोपों पर हनी सिंह ने कहा था कि, मुझपर और मेरे परिवार पर जो आरोप लगाए गए हैं, इनसे मैं काफी दुखी हूं।

ऐसी रही लव स्टोरी

बता दें कि, हनी सिंह और शालिनी तलवार बचपन से एक दूसरे को जानते थे। स्कूल से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, लंबे समय तक डेटिंग के बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया। साल 2011 में दोनों ने एक गुरुद्वारे में शादी की। हालांकि, शादी की खबर भी किसी को पता नहीं चली। खुद रैप हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था। दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन 2021 में दोनों की कहानी ने नया मोड़ ले लिया और शालिनी ने हनी सिंह पर मारपीट के आरोप लगा दिए। अब 2023 में दोनों के तलाक को अदालत ने मंजूरी दे दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in