हॉलीवुड में सनसनी: ‘टॉप गन मेवरिक’ के अभिनेता जेम्स हैंडी की हत्या

81 वर्षीय जेम्स हैंडी की लॉस एंजिल्स के टार्जाना इलाके में चाकू गोदकर हत्या, गर्लफ्रेंड के बेटे पर आरोप; हॉलीवुड में शोक की लहर, पुलिस वजह की जांच में जुटी
गर्लफ्रैंड के बेटे पर है हत्या का आरोप
हॉलिवुड अभिनेता जेम्स हैंडी की चाकू मारकर हत्या
Published on

हॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां मशहूर अभिनेता जेम्स हैंडी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 81 वर्षीय अभिनेता, जिन्होंने Top Gun: Maverick में टॉम क्रूज के साथ काम किया था, उन पर उनकी ही गर्लफ्रेंड के बेटे ने जानलेवा हमला किया। यह वारदात लॉस एंजिल्स के टार्जाना इलाके में हुई, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है।

खुद आरोपी ने पुलिस को दी सूचना, गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी। कॉल में उसने कहा कि उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां जेम्स हैंडी अपने घर के आंगन में गंभीर हालत में पड़े मिले। उनकी छाती पर चाकू के गहरे घाव थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान माइकल ग्लेडहिल (44) के रूप में की है, जो अभिनेता की गर्लफ्रेंड का बेटा बताया जा रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस हत्या के पीछे की वजहों की जांच में जुटी है।

फिल्मों और टीवी में लंबा करियर

जेम्स हैंडी का करियर कई दशकों तक फैला रहा। उन्होंने Jumanji, Logan और The Rocketeer जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह टीवी की दुनिया में भी सक्रिय रहे और NYPD Blue, Melrose Place और Alias जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रहे। इस दुखद घटना के बाद हॉलीवुड में शोक की लहर है। जेम्स हैंडी के प्रतिनिधि ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए इसे बेहद दुखद बताया है। एक अनुभवी और बहुमुखी कलाकार की इस तरह हुई हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in