फिल्म ‘पुष्पा’ का मशहूर एक्टर हुआ गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड की मौत के बाद लगे गंभीर आरोप

फिल्म ‘पुष्पा’ का मशहूर एक्टर हुआ गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड की मौत के बाद लगे गंभीर आरोप
Published on: 

हैदराबाद: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा'  के एक्टर जगदीश प्रताप भंडारी को लेकर एक खबर सामने आई है। एक्टर को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पुलिस ने हैदराबाद से अरेस्ट किया है और एक्टर पर लगे आरोप हैरान कर देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जगदीश जिस लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे उसने आत्महत्या कर ली है। लड़की के घरवालों ने एक्टर पर ब्लैकमेल करने और शोषण करने जैसे गंभीर आरोप मढ़े हैं। इस मामले में एक्टर के परिवार की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। वहीं इस केस में एक और सूचना खबर सामने आई है।

जगदीश के पास था गर्लफ्रेंड का प्राइवेट वीडियो 

वहीं जगदीश के गिरफ्तारी के बाद पंजागुट्टा पुलिस को पता चला कि जगदीश ने 27 नवंबर को चोरी से मृत महिला की एक वीडियो क्लिप बनाई थी, जब वो किसी अन्य व्यक्ति के साथ थी। इसी को दिखाकर वो उसको ब्लैकमेल करता था और उसकी निजी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देता था। जिसके बाद जगदीश की धमकियों से परेशान होकर महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं महिला की दुखद मौत के बाद से ही जगदीश कथित तौर पर फरार था और पुलिस ने आखिरकार बीते दिन उसे पकड़ लिया और रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि 'पुष्पा' में जगदीश ने अल्लू अर्जुन के दोस्त केशव का किरदार निभाया था। वहीं जगदीश को आखिरी बार माइथ्री मूवी मेकर्स के छोटे बजट के नाटक, सत्थी गनी रेंदु येकारलु में देखा गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in