Dunki Box Office Collection: शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ का दबदबा, जानें पहले दिन का कलेक्शन

Dunki Box Office Collection: शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ का दबदबा, जानें पहले दिन का कलेक्शन
Published on

नई दिल्ली: साल 2023 में शाहरुख खान की आखिरी फिल्म डंकी गुरुवार(21 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस साल जवान और पठान के बाद शाहरुख की ये तीसरी फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया था। आपको बताते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

पहले दिन डंकी का कितना हुआ कारोबार ?
एक रिपोर्ट के मुताबिक डंकी ने रिलीज के पहले दिन भारत में  30 करोड़ तक का कारोबार किया है। शाहरुख के जवान और पठान फिल्म से यह आंकड़ा कम है। जवान ने पहले दिन देशभर में 89 करोड़ तक का कारोबार  किया था। वहीं पठान ने 57 करोड़ तक का आंकड़ा छू लिया था। आने वाले समय में फिल्म की कमाई में तेजी देखने को मिल सकती है।
दुनियाभर में हुआ 55 करोड़ा का कारोबार
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 55 करोड़ रुपए कमाए हैं। 2023 में शाहरुख की पहली फिल्म पठान ने 106 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड बिजनेस किया था। जबकि दूसरी फिल्म जवान ने 129 करोड़ तक का आकंड़ा छू लिया था। हालांकि डंकी इन दोनों ही फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। बता दें कि डंकी फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी हैं। ये पहली बार है जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, सतीश शाह और विक्रम कोचर नजर आए हैं। फिल्म 120 करोड़ के बजट में बनी है।
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in