कंगना ने खाया था बीफ? खुद दिया जवाब

कंगना ने खाया था बीफ? खुद दिया जवाब
Published on: 

नई दिल्ली: एक्ट्रेस कंगना रनौत को तो आप सब जानते ही होंगे। हाल ही में कंगना पर एक आरोप लगा था क‌ि वह गोमांस (बीफ) खाती हैं। ऐसे में कंगना ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस आरोप का जवाब दिया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए कंगना ने लिखा क‌ि "मैं गोमांस या किसी दूसरे तरह का लाल मांस नहीं खाती हूं. यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं. मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली की वकालत और प्रचार कर रही हूं. अब ऐसी रणनीति काम नहीं करेगी मेरी छवि खराब करें. मेरे लोग मुझे जानते हैं और वे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी चीज उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती, जय श्री राम।

यूजर्स ने कहा कि
बता दें क‌ि कंगना ने यह पोस्ट ऑनलाइन फैली 'अफवाहों' के बाद लिखा है जिसमें दावा किया गया है कि एक्ट्रेस गोमांस खाती हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कंगना का 2019 का एक पुराना ट्वीट भी खोज निकाला जिसमें उन्होंने अपनी योगिक जीवनशैली के बारे में लिखा था। इस पोस्ट में कहा गया था क‌ि गोमांस खाने या कोई अन्य मांस खाने में कुछ भी गलत नहीं है। यह धर्म के बारे में नहीं है! यह कोई छिपा हुआ तथ्य नहीं है कि कंगना 8 साल पहले शाकाहारी बन गईं और उन्होंने योगी बनना चुना।
इससे पहले महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने भी आरोप लगाया था कि कंगना रनौत ने एक बार ट्वीट किया था कि उन्हें गोमांस पसंद है और वह इसका सेवन करती हैं और पार्टी ने अब उन्हें आगामी चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया है। कंगना हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in