धर्मेंद्र का निधन पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है: सलमान खान

सलमान खान ने अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के एक एपिसोड के दौरान दिवंगत अभिनेता का जिक्र किया।
सलमान खान
सलमान खान
Published on: 

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से पूरे देश को झटका लगा है। अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

सलमान खान ने अपने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के एक एपिसोड के दौरान दिवंगत अभिनेता का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “ देश को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है, प्रशंसकों को एक बहुत ही बड़ा झटका लगा है। इंडस्ट्री को एक बहुत बड़ा सदमा पहुंचा है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है आप समझ रहे होंगे कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूं। खैर, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। काश! मुझे इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ नहीं करना पड़ता, लेकिन जिंदगी चलती रहती है।”

सलमान दिवंगत धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में मौजूद थे

सलमान खान बृहस्पतिवार को आयोजित प्रार्थना सभा में भी मौजूद थे। देओल परिवार ने यह श्रद्धांजलि सभा ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ शीर्षक से उपनगरीय बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में आयोजित की थी। सलमान के अलावा प्रार्थना सभा में ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सुनील शेट्टी, अमीषा पटेल, फरदीन खान, निमरत कौर, सोनू सूद, अनु मलिक, सुभाष घई, अब्बास-मस्तान, अनिल शर्मा, करण जौहर और रेखा समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News