IFFI के समापन समारोह में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि

फिल्म महोत्सव में फिल्म शोले की बाइक को इस साल 'शोले' के 50 साल पूरे होने के जश्न को चिह्नित करने के लिए एक विशेष आकर्षण के रूप में पेश किया गया था।
IFFI के समापन समारोह में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Published on: 

पणजी : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद, 56वां अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) इस सप्ताहांत अपने समापन समारोह में उन्हें एक विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। दिग्गज अभिनेता ने सोमवार सुबह 89 साल की उम्र में उपनगर मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

फिल्म महोत्सव से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, 'हमें सोमवार को धरमजी के निधन की दुखद खबर मिली। सम्मान स्वरूप फिल्म बाजार के समापन समारोह में एक मिनट का मौन रखा गया।' राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) के प्रबंध निदेशक, प्रकाश मगदूम ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'हम महोत्सव के समापन समारोह के दौरान भी प्रिय हस्ती को श्रद्धांजलि देंगे।'

नहीं दिखाई जाएगी फिल्म 'शोले'

आईएफएफआई में 26 नवंबर को शोले का 4के 'रीस्टोर्ड' (उन्नत) संस्करण का प्रदर्शन किया जाना था लेकिन आयोजकों ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया है। मैगदूम ने कहा, 'इस महोत्सव परिसर में प्रदर्शित मोटरसाइकिल (फिल्म शोले की बाइक) को इस साल 'शोले' के 50 साल पूरे होने के जश्न को चिह्नित करने के लिए एक विशेष आकर्षण के रूप में पेश किया गया था, लेकिन अब यह भी धर्मेंद्र जी के लिए श्रद्धांजलि बन गई है क्योंकि आगंतुक इसे देखते ही प्रतिष्ठित गीत 'ये दोस्ती' और उनकी अविस्मरणीय उपस्थिति को याद किए बिना नहीं रह पाते हैं।'

गौरतलब है कि 24 नवम्बर को अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक छा गया। धर्मेंद्र लम्बे समय से बीमार चल रहे थें। धर्मेंद्र की आखरी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसम्बर को होगी रिलीज।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News