पिता के मार्गदर्शन से यह एक्ट्रेस बनी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चमकता सितारा

Bollywood
सीरत कपूर
Published on: 

मुंबई में पैदा हुई सीरत कपूर के एक्टिंग करियर में उनके पिता की भूमिका बेहद खास रही है। 5 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में मॉडलिंग शुरू करने वाली सीरत को शुरुआत से ही पिता का मार्गदर्शन मिला। सीरत के पिता विनीत कपूर एक होटल व्यवसायी थे, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह एक्टिंग के गुरु रहे दिवंगत रोशन तनेजा की पोती हैं। सीरत की मां सिहोत कपूर एयर इंडिया में एयर होस्टेस हैं। सीरत की शिक्षा मुंबई के उप नगर सांताक्रुज स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में हुई। बांद्रा के आर डी नेशनल कॉलेज से उन्होंने अपना प्री यूनिवर्सिटी कोर्स पूरा किया ।

क्लासिकल म्यूजिक, एक्टिंग तथा डांस सीखने के बाद, सीरत कपूर ने बतौर कोरियोग्राफर साल 2011 में इम्तियाज अली की रनबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रॉकस्टार' से अपने करियर की शुरुआत की । साल 2014 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की हिंदी फिल्म 'जिद' के साथ फिल्मों की इस जादुई दुनिया में कदम रखने के बाद सीरत धीरे धीरे आगे बढ़ती गईं और आज वह हिंदी के साथ ही साथ तेलुगु सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस है।

एक पुलिस वाले और एक हत्यारे की कहानी पर बेस्‍ड तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'मारीच' (2022) में सीरत ने ग्रे शेड वाला एक बोल्ड लेकिन बेहद चालाक मॉडल का शानदार किरदार निभाया। सीरत कपूर ने साल 2021 में बादशाह के साथ ’स्लो स्लो गीत के म्यूजिक वीडिया में अपने मनमोहक डांस मूव्स के कारण खूब वाहवाही लूटी। सीरत कपूर ने लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'इमली' (2020-2024) में आदित्य और मालिनी की बेटी चीनी त्रिपाठी का किरदार निभाया था । इस शो में उनकी एंट्री शो में आए 20 साल के जनरेशन लीप के बाद हुई थी। इस धारावाहिक में उनका यह किरदार काफी चर्चा में रहा था । (युवराज)सुभाष शिरढोनकर

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in