उतार-चढ़ाव से भरपूर, रेहाना पंडित की निजी जिंदगी

Bollywood
रेहाना पंडित
Published on: 

मॉडल-एक्‍ट्रेस रेहाना मल्‍होत्रा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दरअसल रेहाना कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें रेहाना पंडित के नाम से जानते-पहचानते हैं। रेहाना अपनी खूबसूरती और अदाओं से फैंस को घायल करने की काबिलियत रखती हैं। अपनी खूबसूरत तस्‍वीरों और वीडियोज की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबर्दस्‍त है।

रेहाना ने धारावाहिक 'जमाई राजा' (2014-2016) में समायरा पटेल नाम की महिला के नेगेटिव किरदार से छोटे पर्दे पर डेब्‍यू किया था। उसके बाद रेहाना ने 'इश्कबाज' (2016-2018) 'गुलमोहर ग्रैंड' (2015), 'डी4- गेट अप एंड डांस' (2016), 'इच्छाप्यारी नागिन' (2016-2017), 'दिल बोले ओबरॉय' (2017), 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3' (2017), 'वो अपना सा' (2017), 'मनमोहिनी' (2018-2019), 'मनमोहिनी 2' (2019-2020) और 'कुमकुम भाग्य' (2020-2023) जैसे अनेक सीरियल में अपनी अदाकारी का जबर्दस्‍त जादू दिखाया।

रेहाना ने साल 2014 की हिंदी फिल्म 'बबलू हैप्पी है' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करते हुए फिल्म में गजाला का किरदार निभाया था। इसके बाद वह उसी साल तेलुगु फिल्म 'अंथा सीन लेडु' (2014) में नजर आईं। वह '2016 द एंड' (2017), 'जैकपॉट' (2017), 'द फाइनल एग्जिट' (2017) और 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (2020) जैसी फिल्‍मों में अपने अभिनय का कमाल दिखा चुकी हैं।

रेहाना का एक्टिंग सफर जितना शानदार रहा, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरपूर रही है। उम्र में 10 साल छोटे जीशान खान के साथ रोमांटिक रिश्ते और फिर उन रिश्‍तों में मिली बेवफाई और एक्टिंग करियर से ब्रेक के बाद उन्‍हैं काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। रेहाना और जीशान की लव स्टोरी धारावाहिक 'कुमकुम भाग्य' (2020-2023) के सेट पर पहली मुलाकात के साथ ही शुरू हुई थी लेकिन शो खत्‍म होते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। (युवराज) सुभाष शिरढोनकर

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in