पूरन गब्बी के लिए गेम चैंजर साबित हुई 'आवारापन 2'

Bollywood
पूरन गब्बी
Published on

साल 2026 की सुपर हिट हो चुकी फिल्म 'आवारापन 2' (2026) में एक्‍टर पूरन गब्बी, खूंखार विलेन जोरावर की अहम भूमिका में इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित को जोरदार टक्कर देते हुए नजर आए । इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के साथ पूरन गब्बी की एक्टिंग को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया ।

पूरन गब्बी ने दमदार स्‍क्रीन प्रजेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। क्रिटिक्स तो उनके काम के मुरीद हो गए।

पूरन गब्बी ने दमदार स्‍क्रीन प्रजेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। क्रिटिक्स तो उनके काम के मुरीद हो गए। सच कहा जाए तो वह इस फिल्‍म में पॉवर पैक की तरह उभर कर आए । पूरन गब्बी एक्टर होने के साथ ही साथ एक म्यूजिशियन भी हैं। पूरन गब्बी ने अपने करियर की शुरुआत पर्दे के पीछे प्रोडक्शन के छोटे-मोटे कामों से की थी। इसके बाद वह शाहरुख खान की फ़िल्म (2018) और आयुष्मान खुराना की फिल्‍म 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' (2020) में छोटे-छोटे किरदारों में नज़र आए जहाँ उन्हें 'हार्दिक गब्बी' नाम से क्रेडिट दिया गया था। नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज 'ब्लैक वॉरेंट' (2025) में पूरन 'रंगा' के किरदार में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। पूरन की बड़ी बहन वामिका गब्बी एक जानी मानी एक्‍ट्रेस हैं।

इंस्टाग्राम पर उनके 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पूरन गब्बी सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने शानदार फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोग उनके स्टाइलिश और यूनिक लुक के दीवाने नजर आते हैं। हर किसी को उनकी नई पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इंस्टाग्राम पर उनके 6 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 'आवारापन 2' (2026) के पहले भी पूरन ने अनेक अवसरों पर बेहद शानदार काम किया। लेकिन उन्‍हें वो पहचान नहीं मिल सकी जिसके वे हकदार थे लेकिन 'आवारापन 2' (2026) ने उनके करियर का गेम ही पलट कर रख दिया।

'आवारापन 2' (2026) के गीत और संगीत को न केवल काफी पसंद किया गया बल्कि इसने बॉक्‍स ऑफिस पर कामयाबी का परचम फहराते हुए सनी देओल की फिल्‍म 'बंटवारा 1947' के छक्‍के छुड़ा दिए।

'आवारापन 2' (2026) इमरान हाशमी की ही साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' का सीक्वल है। 'अवारापन' (2007) के गाने काफी पसंद किए गए थे। लेकिन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस के लिहाज से कुछ खास नहीं रही। इस बार जब 'आवारापन 2' (2026) को सनी देओल की फिल्‍म 'बंटवारा 1947' के अपोजिट रिलीज किया गया, उस वक्‍त भी हर किसी को लग रहा था कि इमरान की यह फिल्‍म सनी की फिल्‍म के सामने टिक नहीं सकेगी और इसका हश्र भी 'अवारापन' (2007) जैसा ही होगा। लेकिन 'आवारापन 2' (2026) के गीत और संगीत को न केवल काफी पसंद किया गया बल्कि इसने बॉक्‍स ऑफिस पर कामयाबी का परचम फहराते हुए सनी देओल की फिल्‍म 'बंटवारा 1947' के छक्‍के छुड़ा दिए। विशेष भट्ट व्‍दारा निर्मित रोमांस और एडवेंचर जॉनर की फिल्म 'आवारापन 2' (2026) का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। फिल्‍म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और पूरन गब्‍बी के अलावा शबाना आजमी भी एक बेहद अहम और खास किरदार में नजर आईं। (युवराज)

सुभाष शिरढोनकर

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in