कितना लुभाएगा, अजय देवगन का नया अंदाज ?

Bollywood
अजय देवगन
Published on

अपराध की घटनाओं पर आधारित सोनी टीवी का बेहद पॉपुलर शो 'क्राइम पेट्रोल' लंबे समय बाद 31 अगस्त 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सोनी लिव पर अपने नए सीजन 'क्राइम पेट्रोल : क्राइम का करेंट' के साथ वापसी कर चुका है। इस बार एक बड़े बदलाव की स्‍ट्रेटजी के तहत शो का हर एपिसोड कहानी में नयेपन के साथ रियल स्‍टोरी पर बेस्‍ड होने का दावा किया जा रहा है। केवल इतना ही नहीं, एक सरप्राइज पैक की तरह इस बार शो में अजय देवगन छोटे पर्दे पर अपना होस्टिंग डेब्यू करते हुए शो के होस्‍ट की जिम्‍मेदारी संभालते हुए नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन साल 2010 से साल 2018 तक इस शो की होस्टिंग की कमान संभाल रहे अनूप सोनी को रिप्लेस कर चुके हैं। शो के आखिर में अनूप सोनी द्वारा बोला जाने वाला उनका डायलोग 'सावधान रहें, सतर्क रहें' काफी पसंद किया जाता था।

करीब तीन दशक से बड़े परदे पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले अजय देवगन के साथ पहले 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि आगे टेलीकास्‍ट होने वाले एपिसाड्स में अजय देवगन अपने किस अंदाज और किस टैग लाइन के जरिए इस जिम्‍मेदारी को आगे बढ़ाते हैं।

इस साल की शुरुआत में ऐसी चर्चाएं थीं कि अजय जियोहॉटस्टार के रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी करेंगे लेकिन किसी कारण ऐसा हो नहीं सका।(युवराज) सुभाष शिरढोनकर

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in