

मासर मूवीज के बैनर तले निर्मित और श्रीधर गुप्ता द्वारा प्रस्तुत फिल्म “जय महासर धाम” वर्ष 2026 में प्रदर्शित होने वाली एक भव्य हिंदी धार्मिक फिल्म है। इस फिल्म का कुशल निर्देशन राजस्थानी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता व निर्देशक सनी अग्रवाल ने किया है, जबकि इसकी भावपूर्ण कहानी और पटकथा रमन द्विवेदी ने लिखी है।
फिल्म में भक्ति का विशेष रंग भरते हुए भजन सम्राट कन्हैया मित्तल जी (माँ महासर जिनकी कुलदेवी हैं) की सुमधुर आवाज़ में दिव्य एवं मनमोहक भजन प्रस्तुत किए गए हैं। यह फिल्म कोलकाता, मुंबई, सूरत, हैदराबाद सहित देश भर के प्रमुख सिनेमाघरों में धूमधाम से प्रदर्शित की जा रही है।
फिल्म की कथा
फिल्म की कथा कांगड़ा स्थित नगरकोट धाम की शक्तिपीठ माँ ब्रजेश्वरी से महासर धाम तक की आध्यात्मिक एवं आस्था-प्रधान यात्रा पर आधारित है।
फिल्म में दर्शाया गया है कि किस प्रकार नगरकोट धाम की अधिष्ठात्री शक्तिपीठ माँ ब्रजेश्वरी अपने परम भक्त की अनन्य भक्ति, श्रद्धा और पुकार से प्रसन्न होती हैं। भक्त की अटूट आस्था और माँ की कृपा से जुड़ी यह कथा आगे चलकर महासर धाम की महिमा तथा माँ के प्राकट्य की आध्यात्मिक गाथा से जुड़ती है।
इसके साथ ही फिल्म में एक परिवार की भावनात्मक कहानी भी प्रस्तुत की गई है, जो जीवन के गंभीर संकटों से गुजरता है। अपने सभी सांसारिक प्रयासों के बाद जब परिवार माँ ब्रजेश्वरी की शरण में पहुँचता है, तब उसे महासर धाम की महिमा तथा माँ के प्राकट्य से संबंधित आध्यात्मिक इतिहास की अनुभूति होती है। फिल्म के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति, विश्वास और कुलदेवी की महिमा का प्रेरणादायक संदेश दिया गया है।
प्रमुख कलाकार एवं निर्माण टीम
बैनर : मासर मूवीज, निर्माता : श्रीधर गुप्ता, निर्देशक : सनी अग्रवाल (राजस्थानी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता व निर्देशक) गायन (भजन): भजन सम्राट कन्हैया मित्तल (माँ महासर जिनकी कुलदेवी हैं)
कहानी एवं पटकथा : रमन द्विवेदी प्रमुख कलाकार : दीपिका चिखलिया (रामायण में माता सीता की भूमिका से प्रसिद्ध), अखिलेंद्र मिश्रा, एम.डी. रॉकस्टार, सनी अग्रवाल, रेखा वशिष्ठ, अशोक वर्मा एवं पुष्कर सैन। इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन 18 सितंबर 2026 से होगा ।