स्ट्रॉन्ग कमबैक की तैयारी में, कैटरीना कैफ

Bollywood
कैटरीना
Published on

एक लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कैटरीना कैफ और एक्‍टर विकी कौशल 9 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे।  7 नवंबर 2025 को दोनों के घर बेटे विहान की आमद हुई। कैटरीना कैफ बेटे के जन्‍म और अपने मदरहुड एन्जॉय करने के बाद बेटे के एक साल कंप्लीट करते ही दोबारा काम पर लौटने की प्‍लानिंग पर काम कर रही हैं। कैटरीना कैफ, आखिरी बार फिल्‍म 'मेरी क्रिसमस' (2024) में विजय सेतुपति के अपोजिट लीड रोल में नजर आई थीं। इसके पहले वह सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' (2023) में नजर आई थीं। ऐसे में फैंस कैटरीना कैफ के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ एक स्ट्रॉन्ग कमबैक की तैयारी कर चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार उन्‍होंने स्क्रिप्ट्स पढ़नी शुरू कर दी है और इसी साल वो अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल करने जा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैटरीना की अगली फिल्‍म का नाम 'चांदनी बार 2' हो सकता है। फिलहाल इसके मेकर्स सारी चीजों को फाइनल कर रहे हैं। हर किसी को इस प्रोजेक्‍ट के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।  

कहा जा रहा है कि वापसी के इस दौर में फिल्‍मों के अलावा कैटरीना कैफ का फोकस वेब सीरीज पर भी हो सकता है। जो भी हो लेकिन इतना तय है कि  अब कैटरीना कैफ साल 2027 में ही कैमरा फेस करेंगी। एक लंबे वक्‍त से कैटरीना का नाम फरहान अख्तर की फिल्‍म  'जी ले जरा' से भी जुड़ रहा है लेकिन यह प्रोजेक्ट अनाउंसमेंट के बाद से ही अटका हुआ है। इसे बनाया भी जाएगा या नहीं, इस बारे में अब कोई निश्चित जानकारी उपलब्‍ध नहीं है।

इंग्‍लैंड की मैगजीन ईस्टर्न आई ने 2008 से 2010 तक लगातार तीन साल कटरीना को सेक्सिएस्ट एशियन वुमन का दर्जा दिया । 2015 में लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में कैटरीना कैफ का वैक्स स्टैच्यू लगा। इस तरह यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह 8 वीं भारतीय सेलिब्रिटी हैं।  कैटरीना ने अपनी मेहनत और दमदार एक्टिंग के दम पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। कैटरीना की सबसे बड़ी खूबी  है कि वह जम कर पसीना बहाते हुए एक जैसी चीज को बड़ी आसानी के साथ बार बार कर लेती हैं। कैटरीना कैफ के पास गजब का डांसिंग टेलेन्‍ट है। डांस पिक्चराइजेशन के लिए वह इतनी अधिक मेहनत करती हैं कि उनका हर डांस आयटम, लोगों को दीवाना बना देता है। करन मल्होत्रा की फिल्‍म ’अग्निपथ’ में, 'चिकनी चमेली...', के बाद से अब तक वह आधा दर्जन से अधिक आयटम सांग कर चुकी हैं। (युवराज)

-सुभाष शिरढोनकर

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in