रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी मौनी रॉय

Bollywood
मौनी रॉय
Published on

एक्‍ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही, फिल्ममेकर सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित यंग लव स्टोरी बेस्‍ड रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

आज के सोशल मीडिया के इस दौर में रिश्तों और भावनाओं को दर्शाने वाली फिल्म की कहानी पर फिल्‍म मेकर प्रेरणा अरोड़ा को इतना भरोसा है कि उन्हें लगता है कि फिल्म से आज के दर्शक आसानी से जुड़ पाएंगे। प्रेरणा अरोड़ा के सामने जब पहली बार फिल्‍म का खाका आया तो उनके दिलो दिमाग में मौनी रॉय का अक्‍स उतर आया। उन्हें लगा कि एक वही हैं जो इस मुख्‍य किरदार की भावनाओं को गहराई से पर्दे पर उतार सकती हैं।

उल्‍लेखनीय है प्रेरणा अरोड़ा और मौनी रॉय पहले भी फिल्म 'जटाधारा' में साथ काम कर चुके हैं। प्रेरणा ने जब निर्देशक सुरेश कृष्णा के साथ मिलकर मौनी रॉय से संपर्क किया और कहानी नेरेट की तो मौनी ने फौरन इस प्रोजेक्‍ट के लिए हामी भर दी । सुरेश कृष्णा को लगता है कि मौनी रॉय इस किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव हैं। उनकी खूबसूरती, शानदार एक्टिंग और भावनात्मक पकड़ इस फिल्म को खास बनाएगी। मौनी रॉय के अपोजिट लीड एक्‍टर के अलावा दूसरी कास्टिंग पर काम चल रहा है।

एक्टिंग का सफर टीवी की दुनिया से शुरू करने के बाद मौनी रॉय कई फिल्मों के सिर्फ डांस सिक्वेंस में भी नजर आईं लेकिन आज वे हिंदी सिने जगत की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। मौनी रॉय की बिकिनी तस्वीरें अक्‍सर सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रही हैं। फैंस उनके लुक्स पर खूब प्यार लुटाते हैं। उनका परफेक्ट फिगर देख अक्‍सर फैंस के पसीने छूटते रहे हैं । मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है मौनी का व्यवसायी पति सूरज नांबियार संग रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी । तीन साल के रोमांटिक रिलेशन के बाद दोनों ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाज़ों के अनुसार शादी की थी।

हालांकि, मौनी और सूरज में से किसी ने भी अपने रिश्ते में अनबन होने की रिपोर्ट्स को अब तक कंफर्म नहीं किया है। हाल ही में जब मौनी रॉय और अनुषा दांडेकर एक आउटिंग के बाद अपनी गाड़ी की तरफ लौट रही थीं, पैपाराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। स्थिति उस वक्त बेकाबू हो गई जब पैप्स उनकी गाड़ी के दरवाजे तक आ गए और जबरदस्ती कैमरे कार के अंदर घुसाने लगे। इस दखलअंदाजी भरी हरकत पर मौनी का गुस्सा फूट पड़ा। मौनी रॉय का वह रौद्र रूप देखकर पैपाराजी को पीछे हटना पड़ा।

आखिरी बार 'है जवानी तो इश्‍क होना है' (2026) में नजर आ चुकी मौनी इस वक्‍त तेलुगु फिल्‍म 'विश्‍वंभरा' में स्‍पेशल अपीरियंस के अतिरिक्‍त एक और फिल्‍म 'द वाइब्स ' कर रही हैं। (उर्वशी) सुभाष शिरढोनकर

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in