विक्रम भट्ट की हॉरर फ्रेंचाइजी में दिखेंगे अहान शेट्टी

Bollywood
Published on

'बॉर्डर 2' (2026) जैसी हिट फिल्‍में देने के बाद, अन्‍ना सुनील शेट्टी के एक्‍टर बेटे अहान शेट्टी जल्द ही विक्रम भट्ट की चर्चित फ्रेंचाइजी '1920' की अगली फिल्म '1920: कोल्ड विंटर' के जरिए पहली बार, हॉरर जॉनर में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं।

अहान शेट्टी के फिल्म का हिस्‍सा बनने के बाद निर्माता आनंद पंडित और निर्देशक विक्रम भट्ट फिल्‍म में अहान के अपोजिट मुख्य अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पर इन दिनों तेजी से काम चल रहा है। यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा तो फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू हो सकती है।

मिलन लूथरिया व्‍दारा निर्देशित फिल्म 'तड़प' (2021) के जरिए अहान शेट्टी ने एक्टिंग में डेब्‍यू करते हुए, एक्‍ट्रेस तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन शेयर किया था लेकिन उनकी यह डेब्‍यू फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर एकदम फीकी साबित हुई थी। पहली फिल्‍म की नाकामी के बाद अहान इस इंडस्‍ट्री से लगभग गायब ही हो गए थे। लेकिन फिल्म 'बॉर्डर 2' (2026) के नेवी ऑफिसर एम.एस रावत वाले किरदार में अहान शेट्टी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। खासकर ऑडियंस ने फिल्‍म में उनके अंदाज को खूब सराहा। इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया । फिल्‍म में अहान की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। यदि कहा जाए कि इस फिल्‍म ने अहान की किस्मत पूरी तरह बदल दी है, तो कुछ गलत नहीं होगा। अहान इस वक्‍त साजिद नाडियावाला की फिल्म 'सनकी' की शूटिग में बिज़ी हैं। यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म ’आर एक्स 100’ का रीमेक है । इसमें वे साउथ की मशहूर सैक्‍सी सायरन एक्‍ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। (उर्वशी)सुभाष शिरढोनकर

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in