बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही ‘भारत भाग्य विधाता’ की शुरुआत, पहले दिन उम्मीदों से कम रहा प्रदर्शन

कंगना रनौत की नई फिल्म को पहले दिन दर्शकों का सीमित साथ मिला, वीकेंड पर टिकी हैं आगे की उम्मीदें
फीकी रही ‘भारत भाग्य विधाता’ की शुरुआत
फीकी रही ‘भारत भाग्य विधाता’ की शुरुआत
Published on

मुंबई : Kangana Ranut कि नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता ' ने सिनेमाघरों में दस्तक तो दे दी , लेकिन पहले दिन Box Office पर इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो इंडस्ट्री की अपेक्षाओं से कम माना जा रहा है।

फिल्म की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मियों और नर्सों के साहस पर आधारित है। दर्शकों और समीक्षकों के एक वर्ग ने इसके विषय और प्रस्तुति की सराहना की है, लेकिन यह सकारात्मक प्रतिक्रिया शुरुआती कमाई में पूरी तरह दिखाई नहीं दी।

फीकी रही ‘भारत भाग्य विधाता’ की शुरुआत
ममता बनर्जी के खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि एक साथ कई फिल्मों के रिलीज होने से दर्शकों का ध्यान बंटा, जिसका असर फिल्म की ओपनिंग पर पड़ा। इसके अलावा, Kangana की पिछली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तुलना में भी यह शुरुआत कमजोर रही।

हालांकि फिल्म के लिए अभी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। यदि सप्ताहांत के दौरान दर्शकों की संख्या बढ़ती है और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं जारी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में सुधार देखने को मिल सकता है।

फीकी रही ‘भारत भाग्य विधाता’ की शुरुआत
पालतू कुत्तों के साथ टहलने गए दंपति पर हमला

अब सभी की नजरें शनिवार और रविवार के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि यह फिल्म लंबी दौड़ में कितना असर छोड़ पाती है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in