सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले ये खास तस्वीर आई सामने

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले ये खास तस्वीर आई सामने
Published on

नई दिल्ली: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की आज शादी है। शादी से पहले दुल्हन के परिवार ने अपने घर में एक पूजा समारोह आयोजित किया था, जिसकी कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक अनदेखी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें पूजा समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपने परिवार के साथ अपने घर 'रामायण' में जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दोनों परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है।

सोनाक्षी की शादी से पहले एक फ्रेम में सिन्हा परिवार 

सोनाक्षी-जहीर की शादी से पहले सिन्हा परिवार की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर में शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी दोस्त अनु रंजन जो सोनाक्षी के पूजा समारोह में शामिल हुई थीं उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी से पहले के जश्न की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में पूरा सिन्हा परिवार दिखाई दे रहा है जिसका नाम 'टीम ब्राइड' रखा है। सभी लोग मुस्कुराते हुए इस ग्रुप फोटो के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी संग खास तस्वीर

सोनाक्षी की शादी से पहले की इन अनदेखी तस्वीरों में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा मेहमानों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं 'टीम ब्राइड' की ये फोटोज लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

सोनाक्षी सिन्हा का प्री-वेडिंग

22 जून, 2024 को सोनाक्षी सिन्हा के घर पर एक पारंपरिक प्री-वेडिंग पूजा समारोह को आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मां पूनम सिन्हा भी नजर आईं। इस पूजा में उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा सहित परिवार के सदस्य शामिल हुए। मुंबई के घर 'रामायण' में प्री-वेडिंग रीति-रिवाजों में के दौरान सोनाक्षी को अपने परिवार संग देखा गया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और आखिरकार उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in