Bareilly Ki Barfi Re Release : फिर देख पाऐंगे सिनेमाघरों में

Bareilly Ki Barfi Re Release : फिर देख पाऐंगे सिनेमाघरों में
Published on

नई दिल्ली – आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर फिल्म बरेली की बर्फी 2017 में रिलीज हुई थी। उस वक्त दर्शकों द्वारा इसे खूब सराहा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अब यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में दिखाई देने जा रही है। मेकर्स ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर साझा किया। मेकर्स ने बताया कि बरेली की बर्फी 7 फरवरी, 2025 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक अश्विनी तिवारी अय्यर और जंगली पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "इस वैलेंटाइन, प्यार और दोस्ती का जश्न मनाएं और हमारी बर्फी के साथ अपने जीवन में मिठास भरें! #BareillyKiBarfi 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है।" सोशल मीडिया पर फिल्म के फैंस इसे लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

कैसी है‌ फिल्म ?

यह फिल्म एक रोमांटिक और हास्यपूर्ण कहानी है। फिल्म एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। महिला एक उपन्यासकार के प्रेम में पड़ जाती है, जबकि उसे यह नहीं पता होता कि वह जिसके साथ बातचीत कर रही है, वह असल में पब्लिशर है। मुख्य कलाकारों के अलावा, फिल्म में पंकज त्रिपाठी, सीमा पाहवा, स्वाति सेमवाल और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in