‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 700 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 700 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
Published on: 

मुंबई: रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' ने गत दस दिनों में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी। संदीप रेड्डी वंगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी। फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कमाई का आंकड़ा साझा किया।

फिल्म सिनेमाघरों में मचा रही धूम

कंपनी के मुताबिक, फिल्म ने दस दिन में दुनिया भर में 717.46 करोड़ रुपये की कमाई की। बैनर ने लिखा 'फिल्म 'एनिमल' रिकॉर्ड कमाई के साथ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।' फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति दिमरी, सुरेश ओबेराय और प्रेम चोपड़ा ने भूमिका निभाई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in