पति-पत्नी बने आमिर और गौरी

मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी पर लगी कानूनी मोहर
Amir Khan
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
Published on

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं ! बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज (5 जुलाई) को तीसरी शादी के बंधन में बंध गए हैं। 61 साल की उम्र में आमिर ने अपनी लेडी लव गौरी संग तीसरी शादी करके उन्हें हमेशा के लिए अपना हमसफर बना लिया है। खास बात यह है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने न फेरे लिए हैं और न ही निकाह किया है, बल्कि दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रसिस्टर मैरिज करके एक दूजे को अपना जीवनसाथी बनाया है। न्यूलीवेडेड कपल को फैंस की तरफ से शादी की ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।  शादी के बाद आमिर और गौरी की आंखों में खुशी से आंसू छलक उठे। नई जिंदगी की शुरुआत करके दोनों काफी ज्यादा खुश हैं।

आमिर और गौरी के परिवारवाले और करीबी दोस्त-रिश्तेदार भी उनकी खुशियों का हिस्सा बने। परिवार में इस समय जश्न का माहौल है। दूल्हा-दुल्हन आमिर-गौरी को हर तरफ से प्यार और बधाइयां मिल रही हैं। 

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in