प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Anushka के लिए Virat ने इमरजेंसी फ्लाइट …

प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच Anushka के लिए Virat ने इमरजेंसी फ्लाइट …
Published on: 

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने ही इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन एक वीडियो में अनुष्का के बेबी बंप दिखने का दावा किया जा रहा है। इन खबरों के बीच बताया जा रहा है कि विराट कोहली सबकुछ छोड़कर अनुष्का के साथ वक्त बिताने के लिए मुंबई लौट रहे हैं। रिपोट्स की मानें तो अनुष्का की सेकेंड प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहों के बीच विराट ने इमरजेंसी फ्लाइट बुक भी कर ली है।
लाइमलाइट से दूर रखते हैं पर्सनल लाइफ
अनुष्का और विराट अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। वहीं, हाल ही में जब अनुष्का की प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलीं तो पत्नी का साथ देने के लिए विराट मुंबई के लिए निकल गए हैं। 3 अक्टूबर, 2023 को तिरुवनंतपुरम में नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप का दूसरा अभ्यास मैच होने वाला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट ने इस मैच से पहले मुंबई के लिए इमरजेंसी फ्लाइट बुक करा ली है। दावा किया जा रहा है कि वो इस मैच में भी हिस्सा नहीं लेंगे। बताया जा रहा है कि स्टार बैट्समैन 8 अक्टूबर को चेन्नई में सीधे ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलते दिखेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News