कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का बना मजाक

पैपराजी ने किया इग्नोर, लोग पूछ रहे हैं- किसको हाथ हिला रही थीं...
Cannes
आलिया भट्ट का बना मजाकचित्र इंटरनेट से
Published on

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 12 मई को कान फिल्म महोत्सव 2026 की ओपनिंग नाइट में अपना ग्लैमरस अंदाज तो दिखाया, लेकिन सुर्खियों में उनका लुक ही नहीं बल्कि कुछ और भी है। आलिया खबरों में हैं अपनी रेड कार्पेट प्रेजेंस की वजह से लेकिन इसकी वजह उनका लुक नहीं बल्कि उनकी अनदेखी है। इस वीडियो ने भारतीय प्रशंसकों के बीच जोरदार बहस छेड़ दी है। कई लोगों ने देखा कि आलिया के इस रेड कार्पेट अपीयरेंस के दौरान वहां मौजूद फोटोग्राफर उन्हें नजरअंदाज करते दिखे।

फोटोग्राफरों ने आलिया भट्ट को किया अनदेखा

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आलिया को कान के मशहूर रेड कार्पेट पर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। वह स्माइल कर रही हैं, भीड़ की तरफ हाथ हिला रही हैं और कैमरों के सामने पोज देते हुए 'फ्लाइंग किस' दे रही हैं।

लेकिन, सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत यह बात पकड़ी कि बैकग्राउंड में मौजूद कई इंटरनेशनल फोटोग्राफर आस-पास मौजूद दूसरी मशहूर हस्तियों पर ज्यादा ध्यान देते दिखे। इस बात पर ऑनलाइन बहस छिड़ गई कि क्या एक्ट्रेस को नजरअंदाज किया जा रहा था।

प्रशंसकों की प्रतिक्रिया

इस घटना पर इंटरनेट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा, "यह देखकर मेरा दिल टूट गया।" दूसरे ने कमेंट किया, "बात तो सही है... कोई फोटो ही नहीं ले रहा... वह भी थोड़ी अनकम्फर्टेबल लग रही हैं। वैसे उन्होंने पूरे समय जिस तरह से अपनी स्माइल बनाए रखी, उससे पता चलता है कि वह कितनी स्ट्रॉन्ग हैं।"

कुछ लोगों ने उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस की तारीफ की तो कुछ ने इस हालात को "शर्मनाक और अपमानजनक" बताया. एक और यूजर ने लिखा, "वह आखिर किसे हाथ हिला रही हैं और किसे 'फ्लाइंग किस' दे रही हैं??? उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस कमाल का है।"

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in