डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं एक्ट्रेस काजोल, पीएम ने भी जताई चिंता

Published on

नई दिल्ली: डीपफेक वीडियो का मामला बीते कई दिनों से तेजी से फैल रहा है। रश्मिका मंदाना की फेक तस्वीर की चर्चा पूरे देश में हो रही है। अब हाल ही में काजोल इस डीपफेक वीडियो की शिकार हुई हैं। बता दें काजोल कोई पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिनका ये वीडियो वायरल हुआ है। उनके पहले कैटरीना कैफ और रश्मिका मंदाना का भी ये वीडियो वायरल हो चुका है। ये विवाद धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका ओरिजिनल वीडियो रोजी ब्रीन नाम के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने टिकटॉक पर शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो को Get Ready With Me ट्रेंड के तहत 5 जून 2023 को शेयर किया था।

काजोल के चेहरे को किया गया रिप्लेस

फेक वीडियो में रोजी के चेहरे को काजोल के चेहरे से रिप्लेस किया गया था। वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर दिखाया गया था कि काजोल कैमरे के सामने कपड़े बदल रही हैं। वीडियो के साथ इतनी सफाई से एडिटिंग की गई है कि आप इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा सकते कि इस वीडियो में कोई और है। अभिनेत्रियों के साथ ऐसा होता देख उनके फैंस भी परेशान हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

हालांकि, इस तकनीक का इस्तेमाल इतनी आसानी से तो नहीं किया जा सकता है। इसके अंतर्गत ऑडियो, लाइटिंग और रिफ्लेक्शन से छेड़छाड़ की जाती है। अलग आप ध्यान से वीडियो को देखेंगे तो आप इसका पता लगा सकते हैं। इन दिनों इसकी चपेट में सेलेब्रिटीज आ रहे हैं। वहीं, पीएम मोदी ने भी इसको लेकर लोगों को सचेत किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को इसको लेकर जागरूक होने की जरूरत है। हाल ही में उन्होंने अपनी भी एक डीपफेक वीडियो देखी जिसमें वो गरबा करते दिख रहे हैं और वो बिलकुल रियल लग रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in