Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप ?

Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप ?
Published on

मुंबई : बॉलीवुड के नाइट मैनेजर आदित्य रॉय कपूर और अभिनेत्री अनन्या पांडे का मार्च में ब्रेकअप हो गया है। दो साल के रिलेशनशिप के बाद आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप ने उनके करीबी दोस्तों को चौंका दिया। अनन्या पांडे भी इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट किया था। इस पोस्ट के बाद से ही अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगी थीं। अब दोनों के करीब दोस्त ने उनके ब्रेकअप की बात शेयर की है। अनन्या और आदित्य के एक क्लोज फ्रेंड ने बताया कि दोनों के ब्रेकअप को करीब एक महीना हो गया है। उन दोनों का रिलेशनशिप अच्छा था, लेकिन अचानक से इस ब्रेकअप ने हम लोगों को भी शॉक्ड कर दिया। दोनों के बीच कुछ गलत नहीं था। अनन्या पांडे आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्हें चोट पहुंची है। वह इन दिनों अपने डॉग के साथ वक्त बिता रही हैं। आदित्य भी इस सिचुएशन से मैच्योरिटी के साथ निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

 दो वर्षों से कर रहे थे डेट

रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे तकरीबन 2 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले महीने अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। इस पोस्ट में ब्रेकअप का हिंट था। अनन्या पांडे ने अपने पोस्ट में लिखा था, "यदि यह वास्तव में आपके लिए है, तो यह आपके पास वापस आ जाएगा। यह केवल आपको वे सबक सिखाने के लिए ही जाएंगे, जो आप केवल अपने दम पर ही सीख सकते हैं। यदि यह सच में आपके लिए है, तो यह वापस आ जाएगा, भले ही आपने इसे दूर कर दिया हो, भले ही आप इससे इंकार कर रहे हों, भले ही आप यह मान लें कि इतनी सुंदर चीज कभी भी वास्तव में आपकी नहीं हो सकती।"

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in