एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, मार्च में हुई थी नेता फहाद अहमद से शादी

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म
Published on
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन चुकी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। ये खुशखबरी स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस संग शेयर कर दी हैं। फोटोज देखने के बाद उनकी पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। फोटोज में मां स्वरा अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति फहाद अहमद भी फोटो में नजर आएं।
मां बनने के दो दिन बाद दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्वरा ने अपने फैंस को जानकारी दी। उन्होंने अलग-अलग पोज में फोटोज शेयर की है जिसमें वे अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रही हैं। स्वरा ने हॉस्पिटल से भी फोटोज शेयर की हैं। मां बनने के 2 दिन बाद स्वरा ने ये फोटोज शेयर की हैं। फोटोज के साथ स्वरा ने कैप्शन में लिखा- प्रार्थना सुन ली गई, ब्लेसिंग मिल गई, सॉन्ग गूंजा, और सत्य सामने आया। हमारी बेबी गर्ल राबिया का जन्म 23 सितंबर, 2023 को हुआ। मैं खुशदिल हूं और आप सभी को इतना सारा प्यार देने के लिए शुक्रिया कहती हूं। ये एक पूरी नई दुनिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई
पोस्ट शेयर करने के बाद स्वरा बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सितारों ने बधाई संदेश दी हैं। उन्हें उनके फैंस और रिश्तेदारों से बधाइयां मिल रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता, गुनीत मोंगा, टिस्का चोपड़ा, मोहम्मद जीशान अय्युब, साक्षी जोशी और मिनी माथुर समेत कई सारे सितारों ने स्वरा को विश किया हैं।

SP नेता फहाद अहमद से हुई थी शादी
बता दें कि स्वरा भास्कर ने मार्च 2023 को सोशल एक्टिविस्ट और समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद से शादी की थी। पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी उसके बाद उन्होंने रीति-रिवाज से शादी की। स्वरा भास्कर पिछली बार साल 2022 में फिल्म जहां चार यार में नजर आई थीं। फिलहाल उनके पास ज्यादा प्रोजेक्ट्स नहीं हैं। उनकी आने वाली फिल्म मिसेज फलानी है जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in